<
Categories: विदेश

जेलेंस्की ने कर दिया बड़ा खेला, पुतिन के सबसे चहेते को हवा में मार गिराया…! जाने भारत पर कैसे पड़ेगा इसका असर?

Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन ने एक और बड़ा झटका दिया है। यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने रूस के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान Su-35 मार गिराया है।

India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन ने एक और बड़ा झटका दिया है। यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने रूस के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान Su-35 मार गिराया है। यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए बताया है कि ये घटना कुर्स्क इलाके में हुई है।

फिलहाल यूक्रेन की तरफ से किए गए इस दावे को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रूस की चुप्पी को उसकी मौन स्वीकृति माना जा रहा है। रूस इस विमान को दुनिया के कई देशों को बेचने की तैयारी कर रहा था, जिसे अब बड़ा झटका लगा है।

रूस की ताकत Su-35

जानकारी के लिए बता दें कि Su-35 रूस का सबसे आधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान है। इसे रूस की सुखोई कंपनी ने बनाया है और यह Su-27 लड़ाकू विमान का उन्नत संस्करण है। यह विमान हवा में किसी भी दुश्मन से लड़ने की पूरी क्षमता रखता है और कई तरह के मिशन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सिंगल सीटर विमान है। इसमें लगे इंजन इतने शक्तिशाली हैं कि यह 2500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

इसका रडार 400 किलोमीटर दूर तक दुश्मन को पकड़ सकता है। यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, स्मार्ट बमों और एंटी शिप हथियारों के साथ उड़ान भर सकता है। यह विमान तीखे मोड़ लेने और अचानक दिशा बदलने में भी माहिर है, जो इसे डॉगफाइट्स (हवा में आमने-सामने की लड़ाई) में खतरनाक बनाता है।

भारत को Su-35 का ऑफर

पुतिन ने काफी समय पहले ही भारत को Su-35 की पेशकश की है। इतना ही नहीं रूस ने भारत से यह भी कहा है कि Su-35 को भारत में ही बनाया जा सकता है, लेकिन अभी तक भारत की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। रूस ने सीरिया और यूक्रेन के बीच युद्ध में Su-35 को तैनात किया है।

इस फाइटर जेट को रूसी वायुसेना की रीढ़ माना जाता है। इसे अमेरिका के F-15 और यूरोप के यूरोफाइटर टाइफून का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है। यूक्रेन के दावे पर रूस की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है।

‘सभी आतंकी मुसलमान हैं, इसलिए बात नहीं करेंगे…’ पानी न मिलने की वजह से पगलाए बिलावल भुट्टो, US में कर रहे अनाप-शनाप बातें

इधर एलन मस्क और ट्रंप के बीच तनाव उधर सड़कों पर उतरे लोग,जमकर तोड़फोड़ और आगजनी, कैलिफोर्निया में 2000 नेशनल गार्ड तैनात

Shubham Srivastava

Recent Posts

कौन हैं प्रद्युत बारदौली? जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल; नेट वर्थ सुन चौंक जाएंगे आप

Pradyut Bardoloi: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रद्युत बारदौली भाजपा मेंशामिल   हुए असम के मुख्यमंत्री…

Last Updated: March 18, 2026 14:25:33 IST

Samsung Galaxy S25 FE vs OnePlus 15 फीचर्स में कौन मारेगा बाजी? किस फ्लैगशिप का कैमरा ज्यादा दमदार

दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट और अपनी कंपनी के दमदार स्मार्टफोन माने जाते हैं. दोनों…

Last Updated: March 18, 2026 14:22:40 IST

MP Silver Price Today: रेट में उलटफेर, जानें क्या है आज आपके शहर में चांदी का ताजा भाव

अगर आप चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके…

Last Updated: March 18, 2026 14:10:50 IST

Sehri/Iftar Time: आज इफ्तार और 19 मार्च का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कैलेंडर से जानिए अपने शहर का समय

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…

Last Updated: March 18, 2026 13:54:36 IST

IPL 2026: कभी 15 गेंदों में ठोकी थी फिफ्टी, आज IPL में रहा अनसोल्ड, ऑक्शन में कई बड़े नाम खाली हाथ लौटे

पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 (Indian premier league 2026) के ऑक्शन में चौंकाने…

Last Updated: March 18, 2026 13:49:07 IST

Acid Attack: पीछे मुड़ा और तेजाब फेंक दिया, छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, रूह कंपा देने वाली वारदात

Maharashtra Acid Attack: अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास छठी की छात्रा पर अज्ञात…

Last Updated: March 18, 2026 13:50:10 IST