Hindi News / International / Ukraine Ukraines President Zelensky Launched A Verbal Attack On Putin

Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन पर बोला जुबानी हमला, कहा- पुतिन एक कमजोर राष्ट्रपति

India News(इंडिया न्यूज़),Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। जहां रूस अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हट रहा तो वहीं यूक्रेन भी जवाब देने में किसी प्रकार की कमी नहीं कर रहा है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में रूस सैन्य शक्ति से राजनीतिक रूप से […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज़),Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। जहां रूस अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हट रहा तो वहीं यूक्रेन भी जवाब देने में किसी प्रकार की कमी नहीं कर रहा है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में रूस सैन्य शक्ति से राजनीतिक रूप से असुरक्षित राष्ट्र में बदलता हुआ नजर आने लगा है। जिसका कारण रूस के अपने घर में हो रहे आंतरिक क्लेश है। रूस के लिए ये समय मुश्किलों से भरा पूरा है। क्योंकि रूस और यूक्रेन के यूद्ध के अलावा रूस के राष्ट्रपति पुतिन को देश के अंदर के दुश्मन से भी लड़ना पड़ रहा है। बता दें कि, जब वैगनर सैनिकों ने विद्रोह शुरू किया तब से रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पिछले दो माह में अपने अधिकार के लिए सबसे बड़े खतरे का सामना करना पड़ा है।

पुतिन का कमजोर नेतृत्व- जेलेंस्की

रूस का ये हाल देख यूक्रेन चुप कैसे रहता। रूस के इस परिस्थिति पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को निशाना पर लेते हुए कहा कि, सशस्त्र वैगनर विद्रोह पर व्लादिमीर पुतिन की क्षमता कमजोर दिखाई दी और रूसी राष्ट्रपति अपने ही लोगों पर नियंत्रण खो रहे हैं।जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन एक कमजोर राष्ट्रपति है। मॉस्को तक वैगनर सैनिकों का जाना उनकी कमजोरी को दिखाता है। जितनी शक्ति उनके पास हुआ करती थी वह अब नहीं रही है।

Video : अमेरिका में नहीं थम रहे विमान हादसे,  मिनेसोटा में घर पर गिरा छोटा प्लेन, सभी के मारे जाने की आक्षंका

Ukraine

ये भी पढ़े

Tags:

#Volodymyr ZelenskyyKyivRussian President PutinUkraineWorld Hindi NewsWorld News In Hindiyevgeny prigozhin
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue