Hindi News / International / Un Unsystem India On Un India News

UN: संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर भारत ने उठाए सवाल, बदलाव की मांग की

इंडिया न्यूज़ (India News):  संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भारत ने इसमें बदलाव की मांग की है। UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों को भी अन्य देशों के समान बनाया जाए। […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (India News):  संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भारत ने इसमें बदलाव की मांग की है। UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों को भी अन्य देशों के समान बनाया जाए। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में दुनिया में ‘शांति बनाए रखने के लिए विश्वास को बढ़ावा देने’ के विषय पर चर्चा हो रही थी। इसी चर्चा के दौरान रुचिरा कंबोज ने कहा कि अगर परिषद भविष्य में शांति बनाए रखना चाहती है तो पहले हमें इतिहास से सीख लेनी पड़ेगी।

  • सुरक्षा परिषद की मौजूदा व्यवस्था असमानता को मिटाती है या फिर इसे बढ़ावा देती है?-कंबोज 
  • विविधता को साथ लेकर चलने वाली और खासकर इसमें दक्षिण का प्रतिनिधित्व होना चाहिए-रुचिरा
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं

भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने कहा कि ‘सुरक्षा परिषद की जो वर्तमान व्यवस्था है, उसमें पूरे अफ्रीकी महाद्वीप, लैटिन अमेरिका, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं है। ऐसे में सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों को भी अन्य के समान बनाकर इसे ज्यादा समावेशी बनाया जा सकता है।’

‘मोहम्मद यूनुस के बयानों को हल्के में ना लें….’ चीन के साथ मिलकर क्या करने वाले हैं मोहम्मद यूनुस,असम के मुख्यमंत्री ने खोल दी भारत के खिलाफ सबसे बड़े साजिश की पोल!

सुरक्षा परिषद की मौजूदा व्यवस्था असमानता को मिटाती है-रुचिरा कंबोज

रुचिरा कंबोज ने आगे कहा- ‘सुरक्षा परिषद की मौजूदा व्यवस्था असमानता को मिटाती है या फिर इसे बढ़ावा देती है? दशकों से इसमें सुधार की बात की जा रही है लेकिन हम तब तक विश्वास और शांति नहीं ला सकते, जब तक सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब नहीं ढूंढ लेते।’ कंबोज ने कहा कि परिषद के सदस्यों को ज्यादा जवाबदेय बनाने की जरूरत है। यह संस्था ज्यादा खुली, विविधता को साथ लेकर चलने वाली और खासकर इसमें दक्षिण का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों को शामिल किया जाना चाहिए

रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों को शामिल किया जाना चाहिए और इसमें बेजुबानों को आवाज देने की ताकत होगी, तभी यह दुनिया का नेतृत्व करने कर सकेगी। सुरक्षा परिषद में क्षेत्रीय मुद्दों को भी तरजीह देनी चाहिए और इसे क्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके।

Tags:

Ruchira kambojSecurity CouncilUNun security councilUnited NationsUNSCWorld Hindi NewsWorld News In Hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue