<
Categories: विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव: यूएस मिलिट्री ने ईरानी ड्रोन मार गिराए, अरब सागर में बढ़ा तनाव

Iranian Drones: अमेरिकी सेना ने ड्रोन को मार गिराया क्योंकि उसे कथित तौर पर पोत की ओर आक्रामक गति दिखाई दी. एक अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका ने विमानवाहक पोत की ओर आ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया

Iranian Drones: अमेरिकी सैन्य बलों ने अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को रफ्तार से आगे बढ़ते हुए मार गिराया, जब वह यूएस विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन के बेहद करीब पहुंच गया. अमेरिकी सेनाध्यक्षों ने बताया कि यह कार्रवाई स्व-रक्षा में की गई थी।

अमेरिकी सेना ने उस ड्रोन को मार गिराया

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. दोनों पक्षों के अधिकारियों के बीच 6 फरवरी को ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अन्य समस्याओं पर बैठक की उम्मीद है. वहीं तेहरान ने अरब सागर से गुजर रहे एक अमेरिकी विमान वाहक पोत की ओर ड्रोन से हमला कर दिया गया. इसके बदले में, अमेरिकी सेना ने उस ड्रोन को मार गिराया है.

ईरान के दक्षिणी तट से 500 मील दूर

अमेरिकी सेना के मुताबिक, 3 फरवरी को ईरान के शाहेद-130 ड्रोन ने USA अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत की ओर मंडराते हुए हमला कर दिए. यह पोत अरब सागर में ईरान के दक्षिणी तट से लगभग 500 मील की दूरी पर था. इसके जवाबी कार्रवाई में, अमेरिकी युद्धपोत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए एक एफ-35सी लड़ाकू विमान तैनात किया है

कार्रवाई स्व-रक्षा में हुई

ईरानी ड्रोन की यह हरकत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दूसरे तौर पर सोंचने के लिए नाराज कर सकती है, जो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर सकते हैं.
यह घटना मंगलवार को घटीत हुई थी. घटनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि उनकी सेनाओं ने एक ईरानी ड्रोन को मारदिया गया, “जब मानवरहित विमान आक्रामक रूप से यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत के पास आ रहा था”, जो ईरान के दक्षिणी तट से लगभग 500 मील दूर अरब सागर से गुजर रहा था.

S-35C लड़ाकू विमान

हॉकिन्स ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना कि तरफ से तनाव कम करने के उपाय किए जाने के बावजूद ईरानी ड्रोन जहाज की ओर उड़ता रहा. उन्होंने आगे बताया कि लिंकन से एक S-35C लड़ाकू विमान ने विमानवाहक पोत और उसके कर्मियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन को मार गिराया है. विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की सैन्य विवाद क्षेत्रिय तनाव को और बढ़ा सकते हैं.

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST