India News (इंडिया न्यूज), Vatican City Army: दुनिया में कुल 195 देश हैं और हर एक के पास अपनी-अपनी एक सैन्य शक्ति है। सभी का काम करने का तरीका भी काफी अलग होता है। दुनिया में सभी देशों अपनी आर्मी की काफी संख्या को ज्यादा रखना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि दुनिया की सबसे छोटी सेना किस देश के पास है। आइए जानते हैं किस देश के पास है सबसे छोटी सेना
दुनिया की सबसे छोटी सेना वेटिकन सिटी के पास है। इस सिटी की सेना को स्विस गार्ड के नाम से जाना जाता है। यहां की सेना पोप की सुरक्षा के लिए होती है। वेटिकन सिटी देश की सेना में सिर्फ 135 लोग ही हैं। सबसे छोटी सेना इसी देश के पास है। यहां की सेना 200 से भी कम है। जबकि 2018 में इस देश की सेना में कुल सैनिकों की संख्या सिर्फ 110 थी।
Vatican City Army: वेटिकन सिटी आर्मी दुनिया में सबसे छोटी है
यूरोप महाद्वीप पर स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर यानी करीब 108 एकड़ है। इटली की राजधानी रोम में स्थित इस देश की जनसंख्या 1000 से भी कम है। रोम में स्थित इस देश की भाषा लैटिन है और यहां की दुनिया किसी सपने की कहानी से कम नहीं है। अगर आप रोमन कला के रहस्यों को जानना चाहते हैं और उसे करीब से महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन में एक बार वेटिकन सिटी जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस छोटे से देश के बारे में।
MP News: शराब पीते हुए बाबू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच पड़ताल के बाद होगी कार्रवाई