भोजपुरी स्टार काजल राघवानी ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर घर की चाबियां दिखाते हुए फोटोज शेयर की, जिसे देखकर फैंस और अन्य कलाकार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है.
काजल राघवानी का नया घर
New Home : भोजपुरी फिल्मों की मशहूर हीरोइन काजल राघवानी ने मुंबई में अपना खुद का नया घर खरीद लिया है. काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें डाली है, जिनमें वे अपने नए घर की चाबियां हाथ में लेकर बहुत खुश नजर आ रही है. उन्होंने अपनी बालकनी से घर के अंदर का नजारा भी दिखाया है, जहां से शहर बहुत सुंदर दिखता है. घर मिलने की खुशी में उन्होंने भगवान को याद करते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया’ भी लिखा.
जैसे ही काजल ने यह खबर दी, उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और कई अन्य कलाकारों ने भी उन्हें इस कामयाबी पर मुबारकबाद दी है. काजल के फैंस उनके इस छोटे से ‘होम टूर’ वाले वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है.
काजल राघवानी के लिए यह घर उनकी सालों की कड़ी मेहनत का फल है. उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है. पुणे की रहने वाली काजल के लिए मुंबई में अपना घर होना एक बहुत बड़े सपने के सच होने जैसा है.
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…