Who is Mojtaba Khamenei: ईरान में सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मोजतबा खामेनेई ने पिछले कुछ सालों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सीनियर अधिकारियों के साथ करीबी रिश्ते बनाए हैं.
कौन हैं मोजतबा खामेनेई!
कौन हैं मोजतबा खामेनेई: इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी कैबिनेट ने खामेनेई की मौत पर 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. खबर है कि खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हो गई है. ईरान के सुप्रीम लीडर के मौत के बाद से हर तरफ यह चर्चा हो रही है कि उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को सत्ता की बागडोर सौंपी जा सकती है. बता दें कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता की तरह शिया धर्मगुरु हैं लेकिन वे ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं.
ईरान से लेकर लंदन तक उनके कई घर और होटल हैं. उनके पास अरबों रुपये की प्रॉपर्टी है. रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं. यही वजह है कि पिता की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर के पद के लिए उनके नाम पर चर्चा हो रही है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई अपने पिता की तरह ही एक जाने-माने शिया धर्मगुरु हैं. 56 साल के खामेनेई पिछले कुछ दशकों में ईरानी राजनीति में एक ताकतवर हस्ती के तौर पर उभरे हैं. हालांकि मोजतबा खामेनेई सरकार या शूरा काउंसिल (जिसे “गार्जियन काउंसिल” भी कहा जाता है) में कोई फॉर्मल पद नहीं रखते हैं, फिर भी ईरानी एडमिनिस्ट्रेशन पर उनकी पकड़ मज़बूत है. इसीलिए वे अभी सुप्रीम लीडर के पद के लिए सबसे आगे दिख रहे हैं.
ईरान में सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मोजतबा खामेनेई ने पिछले कुछ सालों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सीनियर अधिकारियों के साथ करीबी रिश्ते बनाए हैं. मोजतबा खामेनेई ईरान के धार्मिक और पॉलिटिकल क्लास के बीच एक अहम लिंक के तौर पर उभरे हैं. हालांकि जब उनके पिता जिंदा थे मोजतबा खामेनेई ने कभी लाइमलाइट में आने की कोशिश नहीं की. इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है.
ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई यूरोप और मिडिल ईस्ट के कई देशों में एक बड़ा रियल एस्टेट एम्पायर चलाते हैं जिसमें दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टी और यूरोप के कई शहरों में लग्ज़री होटल शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल के मौलवी के पास नॉर्थ लंदन के बिशप्स एवेन्यू में शानदार घर हैं जिसे “बिलियनेयर्स रो” के नाम से भी जाना जाता है जो ब्रिटिश राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक जांच से पता चला है कि लंदन की ये प्राइम प्रॉपर्टी असल में ईरान के सुप्रीम लीडर के बेटे की हैं.
ब्लूमबर्ग के मुताबिक मोजतबा खामेनेई के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में लंदन में $138 मिलियन से ज़्यादा की एक लग्ज़री प्रॉपर्टी, दुबई के एक पॉश इलाके में एक विला और फ्रैंकफर्ट और मेजरका में हाई-एंड होटल शामिल हैं.
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…