<
Categories: विदेश

Nepal Health Minister: नेपाल की हेल्थ मिनिस्टर कौन हैं, भारत से है गहरा नाता, AIIMS ने क्यों दी बधाई?

Nepal Health Minister: नेपाल में नए चुने गए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में एक नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है. इस प्रशासन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से जुड़ी एक मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री, निशा मेहता का भारत के साथ एक बहुत ही खास जुड़ाव है. उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई भारत में पूरी की है. नई दिल्ली स्थित AIIMS कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने नेपाल में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिष्ठित पद को संभालने पर निशा मेहता को हार्दिक बधाई दी है.

Nepal Health Minister: नेपाल में नए चुने गए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में एक नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है. इस प्रशासन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से जुड़ी एक मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री, निशा मेहता का भारत के साथ एक बहुत ही खास जुड़ाव है. उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई भारत में पूरी की है. नई दिल्ली स्थित AIIMS कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने नेपाल में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिष्ठित पद को संभालने पर निशा मेहता को हार्दिक बधाई दी है.

नई दिल्ली स्थित AIIMS कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने नेपाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी पूर्व छात्रा निशा मेहता की नियुक्ति के बाद उनके संबंध में एक विशेष संदेश जारी किया है. संदेश में कहा गया है: “हमारी सम्मानित पूर्व छात्रा (B.Sc. नर्सिंग, 2006–2010), निशा मेहता द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि, AIIMS के पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है. मरीजों की देखभाल करने से लेकर स्वास्थ्य नीति में नेतृत्व की भूमिका निभाने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि नर्सें अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने करियर में कैसे आगे बढ़ सकती हैं और वे दूसरों पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकती हैं.”

स्वास्थ्य मंत्री बनने पर निशा मेहता को बधाई

AIIMS के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की ओर से अपनी पूर्व छात्रा, निशा मेहता की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि निशा मेहता की सफलता सभी नर्सिंग पेशेवरों और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि नर्सें केवल देखभाल करने वाली ही नहीं हैं. वे नेता, निर्णय लेने वाली और बदलाव की वाहक भी हैं, जो स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हम उनके निरंतर सफल होने की कामना करते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य नीतियों को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रभावशाली योगदान की उम्मीद करते हैं.

निशा मेहता ने ग्वालियर से किया पोस्ट ग्रेजुएशन

नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता ने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली स्थित AIIMS कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर विश्वविद्यालय से नर्सिंग में अपनी स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएट) की पढ़ाई पूरी की. ग्वालियर विश्वविद्यालय से अपनी स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह नेपाल लौट गईं. यहां उन्होंने एक नर्स के रूप में अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को संभाला. इस बीच उन्होंने बिराटनगर के बिराट टीचिंग हॉस्पिटल में एक साल तक काम करके स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया.

Credit Card 1

निशा मेहता की प्रोफ़ाइल

निशा मेहता का जन्म 7 अगस्त, 1987 को हुआ था. वह एक नेपाली राजनेता और चिकित्सा पेशेवर हैं. वह वर्तमान में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में बनी नेपाल की नई सरकार में स्वास्थ्य, जनसंख्या और जल आपूर्ति मंत्री का पद संभाल रही हैं. निशा मेहता 2026 के आम चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं. उन्हें मधेशी महिला समूह कोटे के तहत पार्टी सूची से चुना गया था. निशा मेहता का जन्म कोशी प्रांत के सुनसरी जिले में स्थित इनरुवा में हुआ. भारत से पढ़ाई करने के बाद निशा मेहता नेपाल लौटीं और लगभग तीन वर्षों तक बी.पी. कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में एक नर्स के रूप में काम किया. बाद में उन्होंने बिराटनगर के बिराट टीचिंग हॉस्पिटल में काम किया, जहां उन्होंने एक नर्स और एक एसोसिएट प्रोफेसर दोनों की दोहरी भूमिका निभाई.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST