<
Categories: विदेश

कौन थे माजिद खादेमी? जिनके खात्मे के लिए अमेरिका ने पार की सारी हदें, ईरान की सुरक्षा का सबसे बड़ा स्तंभ ढहा!

Majid Khademi Death: कौन थे माजिद खादेमी? ईरान की सुरक्षा का वो मजबूत स्तंभ जो अमेरिकी हमले में ढह गया. मासूमों की जान और टॉप जनरल की मौत के बीच, आखिर किस मोड़ पर खड़ी है ये जंग?

Israel Iran Us War: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर साझा की है. उन्होंने बताया कि ईरान के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी मेजर जनरल माजिद खादेमी अब हमारे बीच नहीं रहे. गार्ड्स के मुताबिक, सोमवार तड़के एक अमेरिकी हवाई हमले में उन्हें निशाना बनाया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में IRGC ने खादेमी की मौत की पुष्टि करते हुए इसे ‘अमेरिकी-ज़ायोनी दुश्मन’ द्वारा किया गया कायराना हमला करार दिया है. गार्ड्स के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया, ‘IRGC के इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन के बेहद काबिल और शिक्षित प्रमुख, मेजर जनरल माजिद खादेमी आज सुबह एक आपराधिक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए’

कौन थे माजिद खादेमी?

माजिद खादेमी ईरान की सैन्य और खुफिया व्यवस्था का एक बेहद मजबूत स्तंभ थे. उनके पास नेशनल सिक्योरिटी और स्ट्रैटेजिक डिफेंस साइंसेज में डॉक्टरेट की डिग्री थी, जो उन्हें केवल एक सैनिक ही नहीं बल्कि एक गहरा रणनीतिकार भी बनाती थी. जब IRGC के इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन का गठन हुआ, तभी से खादेमी का नाम चर्चा में था. साल 2014 तक वह इस यूनिट से मजबूती से जुड़े रहे. मई 2018 में उन्हें ईरान के रक्षा मंत्रालय के इन्फॉर्मेशन प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन का प्रमुख नियुक्त किया गया. इस पद पर उन्होंने 2022 तक अपनी सेवाएं दीं. 2022 में वह IRGC के इंटेलिजेंस प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के चीफ बने। इसके बाद जून 2025 में मोहम्मद काज़मी की मौत के बाद उन्होंने IRGC के मुख्य इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन की कमान संभाली. 2022 से 2025 के बीच, उन्होंने सुरक्षा और खुफिया दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया.

युद्ध के बीच सुलगता ईरान

अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे इस संघर्ष को अब एक महीना बीत चुका है. यह युद्ध ईरान के लिए बेहद भारी साबित हो रहा है. हाल के दिनों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी जैसे बड़े नेताओं को भी हवाई हमलों में खोना पड़ा है. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) पर पाबंदियां लगा दी हैं.

सोमवार का दिन आम नागरिकों के लिए भी काल बनकर आया. ताज़ा हमलों में 6 बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की जान चली गई. तेहरान के बहारिस्तान काउंटी में हुए हमले में 23 लोग मारे गए जिनमें 10 साल से कम उम्र की चार बच्चियां और दो मासूम लड़के शामिल थे. यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी थी कि अगर ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ का रास्ता नहीं खोला गया तो और भी कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस युद्ध की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

सनी देओल की नई फिल्म पर आई बड़ी अपडेट, अब बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका! क्या है मूवी का नाम?

Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…

Last Updated: April 6, 2026 18:59:36 IST

Summer Health: गर्मियों में खाएं ये 3 तरह के आटे की रोटियां, डाइजेशन रहेगा बेहतर, मिलेंगे कई फायदे

Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…

Last Updated: April 6, 2026 18:55:52 IST

किन्नर से मिला सिक्का कितना शुभ होता है? जानिए इसका रहस्य और कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

Kinnar coin: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में किन्नर समाज का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान…

Last Updated: April 6, 2026 18:52:53 IST

सैमसंग गैलेक्सी A37 या मोटो G56 कौन सा स्मार्टफोन बेहतर? कैमरे से स्पेसिफिकेशन्स तक, देखें डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको दो…

Last Updated: April 6, 2026 18:40:55 IST

Onoin Benefits: कच्चा प्याज खाने से पहले जान लें, इन 4 लोगों के लिए बन सकता है खतरा, बिगड़ सकती है तबियत

Food Warning: कच्चा प्याज खाने से पहले सावधानियों के बारे में जान लें. कुछ लोगों…

Last Updated: April 6, 2026 18:36:49 IST