Pakistan Economic Crisis: आकड़ों की माने तो हज़ारों पाकिस्तानी भिखारियों अलग-अलग देशों से निकाले गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कितने देशों में पाकिस्तानी भिखारी भीख मांग रहे हैं?
pakistan news
Pakistani Beggars: पाकिस्तान वो देश है जिसकी तंगी और बेरोजगारी किसी से नहीं छुपी. इस देश में करोड़ों ऐसे लोग हैं जो सड़कों पर हैं और कटोरा लेकर फिरते हैं. यह देश अक्सर बेलआउट पैकेज का इंतज़ार करता रहता है और रोज़गार के अभाव में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भीख मांगते रहते हैं. इसी वजह से दुनिया भर में पाकिस्तान को भिखारियों का देश भी कहा जाता है. कुछ समय पहले पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नेशनल असेंबली को इस बात की जानकारी दी थी कि साल 2024 तक कुल 5,402 पाकिस्तानी भिखारियों को अलग-अलग देशों से निकला गया है. आइए जानते हैं कि किन देशों में कितने पाकिस्तानी भीख मांगते हैं.
जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की सीनेट स्थायी समिति ने कुछ समय पहले इस बात का खुलासा किया था कि विदेशों में गिरफ्तार किये गये 90 प्रतिशत से ज्यादा भिखारी पाकिस्तानी नागरिक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब, ईरान और इराक ऐसे देश हैं जहां सबसे ज़्यादा पाकिस्तानी भिखारी गिरफ़्तार किए गए हैं. इनमें से ज़्यादातर लोग धार्मिक वीज़ा यानी उमराह या ज़ियारत के बहाने वहां पहुंचे हैं और बाद में भीख मांगने का काम शुरू कर दिया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सऊदी अरब में हर साल हज़ारों पाकिस्तानी भिखारी पकड़े जाते हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं. रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तानियों का यह नेटवर्क अब जापान जैसे एशियाई देशों तक फैल गया है. इतना ही नहीं पाकिस्तानी संसद में पेश किए गए आंकड़ों की मानें तो पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सबसे ज्यादा लोग भीख मांगने के लिए इधर-उधर भागते हैं. अकेले सिंध से 2428 लोग सऊदी अरब गए थे, जिन्होंने वहां भीख मांगना शुरू किया और उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…