Aarush AsK Question To Anaya Bangar: रियलिटी शो राइज एंड फॉल दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस शो के केंटेस्टेंट दर्शकों के दिल में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस बीच शो में शामिल हुए आरुष ने अनाया बांगर की प्राइवेट पार्ट चेंज सर्जरी के बारे में कुछ सवाल पूछ लिए.
Anaya Banger On Private Part Change Operation: रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise And Fall) दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. शो सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. शो के कंटेस्टेंट इतनाज्यादा मसाला परोस रहे हैं कि लोग अपनी निगाहें नहीं हटा पार रहे हैं. शो में कई पॉपूलर सेलेब्स शामिल हुए हैं. पवन सिंह से लेकर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी शो में धमाल मचा रहे हैं.
इस बीच हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरुष (Aarush) अनाया बांगर (Anaya Bangar) के लड़के से लड़की बनने की सर्जरी को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं. सवाल करते-करते वह अपनी सीमा ही भूल गए. आरुष के सवाल सुन अनाया भी काफी असहज नजर आईं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरुष अनाया बांगर के प्राइवेट पार्ट (Private Part) सर्जरी के बारे में बात कर रहे थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो शायद उन्हें नहीं कहना चाहिए था. आरुष की बात सुन अनाया उन्हें टोकते हुए कहती है कि- यार इस तरह मत बोल. हालांकि इसके बावजूद आरुष के भद्दे सवाल इसी तरह जारी रहते हैं. फिर अनाया उन सवालों को हंस कर टाल देती हैं. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बता दें इस शो में ट्रांसवुमन क्रिकेटर अनाया बांगर, बाली, आकृति नेगी,नूरिन शा, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, आदित्य नारायण, पवन सिंह, कुब्रा सैत, नयनदीप रक्षित, अरबाज़ पटेल, आरुष भोला, आहना कुमरा, संगीता फोगट धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…