India News (इंडिया न्यूज), World War 3 Prediction : दुनिया के कई हिस्सों में इस वक्त जंग चल रही है। इसकी वजह से लोग ऐसा माना जा रहा है कि साल 2025 में तीसरे विश्वयुद्ध हो सकता है। 2024 में दुनियाभर में जारी कई संघर्षों और युद्धों ने वैश्विक हालात को चिंताजनक बना दिया है। रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास, चीन-ताइवान, उत्तर-दक्षिण कोरिया और सीरिया जैसे क्षेत्रों के विवाद बड़े युद्ध में बदल सकते हैं। ऐसा इसलिए और जरूरी है क्योंकि 2024 में दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष देखने को मिल रहा है। आइए जानें कि दुनिया में वह कौन से इलाके हैं, जहां विश्वयुद्ध की संभावना है।
World War 3 Prediction
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन साल होने वाला है। स्थिती को देखते हुए युद्ध खत्म होता भी नहीं दिख रहा है। वहीं रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। वहीं यूक्रेन को भी जो बाइडन ने लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस पर हमले की इजाजत दे दी है। इसके अलावा नाटो भी युद्ध के लिहाज से अपनी तैयारी कर रहा है।
7 अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हमास ने हमला किया था। इसके बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष चालु हो गया। इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध लेबनान के हिजबुल्लाह तक बढ़ गया। इसके अलावा ईरान और इजरायल ने भी कई बाद एक दूसरे पर हमले किए। यमन के हूती विद्रोहियों ने भी जहाजों को निशाना बनाया, जिस कारण वैश्विक जलमार्ग बाधित हुआ। हालांकि हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम हो गया है। लेकिन इसके कभी भी एक बड़ा संघर्ष बनने का खतरा है।
ताइवान जलडमरूमध्य में जैसी स्थिती बनी हुई है, उसको देखते हुए वहां भी युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका आमने-सामने हैं। चीन कहता है कि ताइवान उसका हिस्सा है, जिसपर वह कब्जा करेगा। चीन इसीलिए अपनी नौसेना को लगातार मजबूत कर रहा है। इस बात की बेहद कम संभावना है कि 2025 में ताइवान पर चीन हमला करेगा।
गाजा में इजरायली हमले करने के साथ इजरायल ने सीरिया में भी इजरायली जेट और विमानों ने सीरिया में हमला जारी रखा। उनका यह फैसला उनके शासन की स्थिरता पर आधारित हो सकता है। इससे जुड़ी चिंताएं तब बढ़ीं जब पिछले सप्ताह नाटकीय रूप से अलेप्पो शहर पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया। इसके बाद अब सीरिया की मदद के लिए ईरान और रूस आ गए हैं।