Hindi News / Sports / Livingstone Hits Longest Six Of Ipl 2022

लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया IPL 2022 का सबसे लम्बा छक्का, गेंद को भेजा 117 मीटर दूर

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: IPL 2022 का 48वां मुकाबला कल Gujarat Titans और Punjab Kings के बीच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन में यह इन दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला था। इससे पहले जब यें दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तब गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 का 48वां मुकाबला कल Gujarat Titans और Punjab Kings के बीच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन में यह इन दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला था। इससे पहले जब यें दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तब गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी थी।

TATA IPL 2025: कोलकाता पहुंचे कोलकाता नाइट राइडर्स, रहाणे की कप्तानी में होगा अभियान शुरू

इन दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ था। उस मैच में गुजरात को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी और राहुल तेवतिया ने उन दोनों गेंदों पर छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी थी। बता दें कि इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम इस साल अभी तक महज 1 ही मुकाबला हारी थी।

लेकिन इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस की टीम को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी और अपनी पिछली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2022 का सबसे लम्बा छक्का भी जड़ दिया। लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शामी की एक गेंद को 117 मीटर दूर पहुंचा दिया।

लम्बे छक्के लगाने में माहिर हैं लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए माहिर हैं। वें गेंद को पूरी ताकत के साथ हिट करते हैं। IPL 2022 में तो वें कईं बड़े-बड़े छक्के जड़ चुके हैं। कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का लम्बा छक्का लगाया। यह अब तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले लिविंगस्टोन 106 और 108 मीटर के छक्के भी जड़ चुके हैं।

लेकिन अब उन्होंने 117 मीटर का छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया। लिविंगस्टोन का 117 मीटर का छक्का देखकर मैदान में मौजूद सभी लोग हैरान थे। उन्होंने मोहम्मद शामी की 134.7 kph की स्पीड की गेंद पर यह छक्का लगाया। गुजरात के खिलाफ लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से 3 छक्के और 2 चौके निकले।

IPL 2022 के सबसे लम्बे छक्के

GT vs PBKS: Liam Livingstone smokes Mohammed Shami for 117-metre six

  • लियाम लिविंगस्टोन
    117 मीटर
  • डेवॉल्ड ब्रेविस
    112 मीटर
  • लियाम लिविंगस्टोन
    108 मीटर
  • जोस बटलर
    107 मीटर
  • लियाम लिविंगस्टोन
    106 मीटर

IPL 2022

ये भी पढ़ें : Suresh Raina ने CSK के सितारों को दी बधाई, लेकिन धोनी का नाम तक नहीं लिया …

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Gujarat TitansGujarat Titans vs Punjab KingsIPL 2022ipl matchLiam LivingstoneMohammed ShamiPunjab Kingsमोहम्मद शमी

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue