Sarkari Naukri BPCL Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
BPCL Recruitment 2026 Sarkari Naukri: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है.
BPCL Recruitment 2026: आज के समय में सरकारी और प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा, जो विभिन्न प्रोफाइल में दिए गए हैं, यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जो अपने करियर को एक स्थिर और प्रतिष्ठित संगठन के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
जूनियर एग्जीक्यूटिव: 210 पद
सेक्रेटरी: 8 पद
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 32 पद
इन पदों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां और योग्यता मानदंड तय किए गए हैं, इसलिए आवेदन से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ना जरूरी है.
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है. अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लेना बेहतर रहेगा.
उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी सभी शर्तों को पूरा करना होगा. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.
UR, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 1180 रुपये
(₹1000 आवेदन शुल्क + 18% GST ₹180 + अतिरिक्त गेटवे शुल्क यदि लागू हो)
SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- शून्य
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
BPCL Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
BPCL Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
BPCL की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और बहु-स्तरीय होती है. इसमें शामिल हो सकते हैं:
आवेदन की स्क्रीनिंग
लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा
केस स्टडी या ग्रुप डिस्कशन
ग्रुप टास्क (Group Task)
पर्सनल इंटरव्यू
किस पद के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, यह उस पद पर प्राप्त आवेदनों की संख्या और प्रोफाइल पर निर्भर करेगा.
BPCL जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं देती, बल्कि करियर ग्रोथ, स्थिरता और सीखने के कई अवसर भी प्रदान करती है. ऐसे में यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं. अगर आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें.
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…