<
Categories: जॉब

BSNL में Freshers के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर Vacancy, जानें कितनी होगी सैलरी और कैसे करें आवेदन

BSNL Recruitment 2025: जिन लोगों को किसी फिल्ड में भी जरा-सा  भी अनुभव नहीं है और सरकारी नौकरी की चाह रखते है, उनके लिए BSNL के सुनहरा मौका लेकर आया है. आइए विस्तार से जानें पूरी डिटेल.

BSNL Jobs for Freshers: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भारत सरकार की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा यानी अगर आपके पास आवश्यक डिग्री है, तो बिना किसी अनुभव के भी आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कब और किन पदों के लिए निकली है भर्ती

BSNL ने 27 अक्टूबर 2025 को सीनियर एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 120 पदों पर यह भर्ती की जाएगी. इनमें से 95 पद टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए और 25 पद फाइनेंस स्ट्रीम के लिए आरक्षित हैं. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर शुरू की जाएगी.

योग्यता और पात्रता

अगर आप टेलीकॉम स्ट्रीम में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई. या बी.टेक डिग्री (60% अंकों के साथ) होना आवश्यक है. यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन या संबंधित विषय में होनी चाहिए. वहीं फाइनेंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए योग्यता थोड़ी अलग है. इस पद पर केवल सीए (CA) या सीएमए (CMA) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यह पद विशेष रूप से फाइनेंस सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार मौका है.

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सैलरी और सुविधाएं

BSNL के सीनियर एक्जीक्यूटिव ट्रेनी को शुरुआत में ही ₹24,900 से ₹50,500 रुपये के बीच बेसिक पे मिलेगा. इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इस तरह कुल मिलाकर सैलरी पैकेज काफी आकर्षक बन जाता है. सरकारी नौकरी होने के चलते इसमें करियर ग्रोथ और प्रमोशन के भी भरपूर अवसर हैं. समय के साथ जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ सुविधाओं में भी इजाफा होता है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया  जैसे दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू  के लिए बुलाया जाएगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:15:13 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST