<
Categories: जॉब

NHAI Recruitment 2026: एनएचएआई में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए ये सर्टिफिकेट, 177000 मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri NHAI Recruitment 2026: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

NHAI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत की जा रही है और चयन GATE 2025 स्कोर के आधार पर होगा.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई और नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

इन पदों पर निकली वैकेंसी

कुल 40 पदों में:
UR: 20
SC: 5
ST: 2
OBC: 9
EWS: 4

इसके अलावा, PwBD उम्मीदवारों के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक न हो. इसके साथ ही जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री प्राप्त की हो.

जिनके पास GATE 2025 (Civil Engineering) का वैध स्कोर हो

इस पद के लिए किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है, जिससे यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए भी बेहतरीन अवसर बन जाती है.

आरक्षण और आयु में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी.
SC/ST: 5 वर्ष
OBC (NCL): 3 वर्ष
PwBD उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट
पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की छूट

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक छूट के योग्य है, तो केवल सबसे अधिक छूट ही लागू होगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
GATE 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
आवश्यकता होने पर इंटरव्यू/बातचीत
यदि आवेदन अधिक होते हैं, तो NHAI इंटरव्यू के लिए सीमित उम्मीदवारों को ही बुला सकता है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 तक वेतन मिलेगा, इसके साथ महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क को लेकर क्या है स्थिति?

अभी तक जारी नोटिफिकेशन में किसी आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखें. NHAI की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो देश की बुनियादी ढांचे से जुड़ी जिम्मेदार भूमिका निभाना चाहते हैं. सही तैयारी और समय पर आवेदन आपको इस सुनहरे मौके तक पहुंचा सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…

Last Updated: April 4, 2026 11:43:13 IST

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST