<
Categories: मनोरंजन

ब्रेकअप के लिए किसी दूसरे इंसान के साथ सोना.. एक साथ थे कई रिश्ते…. कल्कि कोचलिन ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Kalki Koechlin Birthday: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस काफी बोल्ड हैं और उन्होंने हमेशा ही अपनी लाइफ और रिलेशनशिप्स के बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने अपने ब्रेकअप के अनुभवों और पुराने रिलेशनशिप फेज को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई थी, जो काफी चर्चा में आई थी.

Kalki Koechlin on Love, Polyamory, and Breakups: कल्कि कोचलिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहद बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं. वो हमेशा अपनी अपनी बात को खुलकर रखती है. एक्ट्रेस अपनी निजी लाइफ और रिलेशनशिप्स के बारे में भी कई बार बात कर चुकी हैं. एक इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने अपने ब्रेकअप के अनुभवों और पुराने रिलेशनशिप फेज को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई थी, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी. कल्कि कोचलिन ने ब्रेकअप को संभालने के लिए इस्तेमाल की गई अटपटी तरकीबों का जिक्र किया था.

ब्रेकअप से कैसे डील करती थी कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि ब्रेकअप के बाद फिर से साथ आने की अनिश्चितता से वो कैसे निपटती हैं इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहां कि एक बार ब्रेकअप हो जाने के बाद, वह उससे बाहर निकल जाती हैं, जब वो चीजें खत्म होती करती है, तो वो पूरी तरह से खत्म करती हैं. इंटरव्यू में कल्कि ने ब्रेकअप के बाद मूवऑन करने और नए रिलेशनशिप में आने पर भी बात की थी. एक्ट्रेस ने बताया कि वह किसी नए व्यक्ति को डेटिंग करने से पहले ब्रेकअप के बाद केवल दो हफ्ते इंतजार करती हैं. कल्कि कोचलिन ने ब्रेकअप से निपट रहे लोगों को भी सलाह दी है और कहा कि वो अपने पूर्व प्रेमी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दें. ऐसा करने से कम तकलीफ होती है. 

ब्रेकअप करने के लिए किसी दूसरे इंसांन के साथ सो जाती थी कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन से इंटरव्यू में पूछा गया की क्या वो “क्लीन ब्रेकअप” पर भरोसा रखती हैं. एक्ट्रेस ने ईमानदारी से जवाब दिया और  कहा कि उनकी जिंदगी में दोनों तरह के रिश्ते रहे हैं. लेकिन मेरे मुताबिक, साफ-साफ रिश्ता खत्म करना सबसे बेहतर तरीका है, लेकिन यह बेहद मुश्किल भी होता है. इसलिए ब्रेकअप करने से पहले इंसान को पूरी तरह से पक्का हो जाना चाहिए. हाउटरफ्लाई से बात करते हुए इंटरव्यू में कल्कि ने अपने यंग एज का एक काफी बोल्ड और चौंकाने वाला किस्सा बताया. एक्ट्रेस ने कहा- जब वह बहुत छोटी थीं, तो उनका ब्रेकअप करने का एक अलग तरीका था. वो किसी और के साथ सो जाती थीं और फिर यह बात अपने पार्टनर को खुद बता देती थीं. इसके बाद सामने वाला खुद ही उनसे रिश्ता खत्म कर लेता था. कल्कि कोचलिन ने कहा कि- इस तरीके से ब्रेकअप करने के बाद दोबारा पैचअप की गुंजाइश ही नहीं होती है. लेकिन मैं अब इस सोच से आगे बढ़ चुकी हूं और ईमानदारी को सबसे सही रास्ता मानती हूं.

पॉलीअमोरस रिश्तों कल्कि कोचलिन ने दी राय

कल्कि कोचलिन ने इंटरव्यू में पॉलीअमोरस रिश्तों यानी एक समय में कई लोगों को डेट करने केअपने अनुभव पर भी बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि- शादी और बच्चा करने के बाद  ब उनके पास ऐसे रिश्तों के लिए कोई जगह नहीं है. कल्कि ने कहा कि अब तो अपने ही पार्टनर के लिए समय निकालना मुश्किल होता है. लेकिन एक्ट्रेस ने  इस बात को माना कि उनकी जिदगी में एक समय भी था, जब वह एक साथ कई लोगों को डेट कर रही थीं. कल्कि कोचलिन का मानना है कि पॉलीअमोरस रिश्तों में उतनी गहराई नहीं होती, जितनी एक सीरियस रिश्ते में आती है. हालांकि वो यह भी मानती हैं कि कुछ लोग ऐसे रिश्तों को पूरी जिंदगी निभा लेते हैं और बच्चे भी पालते हैं.

अनुराग कश्यप से हुई थी शादी

बता दें, कल्कि कोचलिन अब गाय हर्शबर्ग से शादी कर चुकी हैं. दोनों ने 2020 में अपनी बेटी सप्पो का दुनिया में स्वागत किया. अब एक्ट्रेस मुंबई से दूर गोवा में रहती हैं. कल्कि कोचलिन की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा ,मय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST