T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 1 महीने से कम समय बचा है. ऐसे में सवाल है कि क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगा या नहीं? इसी बीच बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर ने तीखा बयान दिया है.
Banglasdesh T20 World Cup Venue Issue: भारत और बांग्लादेश की बीच टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने वर्ल्ड कप के मैचों को भारत से किसी दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएा. हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इसके लिए राजी नहीं है. BCCI का कहना है कि टूर्नामेंट शुरू होने में काफी कम समय रह गया है. ऐसे में बांग्लादेश के सभी मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करना आसान काम नहीं है. इस पर आखिरी फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा ही लिया जाएगा. BCB ने ICC को लेटर लिखकर वेन्यू शिफ्ट कराने की मांग की है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ICC ने साफ कहा कि बांग्लादेश भारत में खेले या फिर अपने प्वाइंट्स फोरफेटेड कर दें.
बता दें कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब BCCI ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला किया. इसके बाद से दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध खराब होने शुरू हो गए. इसी बीच बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन ने तीखा बयान दिया है. जानें क्या कहा…
भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्डों के बीच चल रही खींचतान में खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है. इस बीच बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन का बड़ा बयान सामने आया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई बांग्लादेश की 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि ‘अनिश्चितता प्रबंधन का मुद्दा है. यह अधिकारियों को संभालना चाहिए. खिलाड़ियों का काम सिर्फ खेलना है.’ मेहदी हसन के हवाले से डेली स्टार ने कहा. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप खिलाड़ियों को मंगल ग्रह पर भी भेज दें, तो वे जाकर खेलेंगे. मुझे नहीं लगता कि किसी भी खिलाड़ी को इस बारे में कोई संदेह है.’
पिछले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की कप्तानी करने वाले नजमुल हुसैन ने भी इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. हालांकि वह इस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘आप देखेंगे कि हर विश्व कप से पहले हमारे साथ कुछ न कुछ घटित होता है. एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जिसने कुछ विश्व कप खेले हैं, मैं आपको बता सकता हूं कि ऐसी चीजों का असर पड़ता है.’ हुसैन ने आगे कहा, ‘हम ऐसा दिखावा करते हैं कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, कि हम बेहद पेशेवर क्रिकेटर हैं. लेकिन आप सब भी जानते हैं कि हम सिर्फ दिखावा कर रहे हैं. यह आसान नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी राय में, खिलाड़ी अभी भी इन बातों को दरकिनार करके टीम के लिए प्रदर्शन करने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बेहतर होता अगर ये समस्याएं होती ही नहीं. साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि यह स्थिति खिलाड़ियों के नियंत्रण से बाहर है.’
दरअसल, IPL 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस फैसले से भारतीयों में आक्रोष बढ़ गया, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा की जा रही है. इसके चलते KKR और BCCI को गंभीर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसके चलते BCCI के निर्देश पर KKR ने मुस्तफिजुर को अपनी स्क्वाड से रिलीज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई. BCB ने फैसला लिया कि वह अपने खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे. अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप के लिए भारत आता है या फिर ICC उसकी मांग को स्वीकार करेगी.
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…