<
Categories: जॉब

GDS Result 2026 Declared: भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in पर जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

India Post GDS Result 2026 Declared: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

India Post GDS Result 2026 Declared: इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए सर्कल-वाइज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी इसके लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 तक लिए गए थे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement के जरिए भी भारतीय डाक जीडीएस भर्ती मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. इस साल देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.

India Post GDS Merit List 2026 ऐसे करें चेक

India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Candidate’s Corner” सेक्शन खोलें.
“Merit List” लिंक पर क्लिक करें.
अपने राज्य या सर्कल का चयन करें.
स्क्रीन पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की PDF लिस्ट दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.

मेरिट लिस्ट में डिवीजन का नाम, पोस्ट का नाम, कम्युनिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त प्रतिशत अंक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर की जानकारी दी जाएगी.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को 15 दिनों के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. यदि कोई उम्मीदवार तय समय पर रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसका कैंडिडेचर रद्द कर दिया जाएगा.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागजात

उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी, जैसे:

10वीं की मार्कशीट
पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS या PwBD प्रमाण पत्र
जन्मतिथि प्रमाण
सरकारी अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट

सैलरी और नियुक्ति प्रक्रिया

GDS भर्ती पूरी तरह कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर होती है. चयन के बाद ABPM और GDS पदों के लिए वेतन लगभग 10,000 रुपये से 24,470 प्रतिमाह होता है. BPM पदों के लिए वेतन 12,000 रुपये से 29,380 प्रतिमाह तक हो सकता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट फॉर्मैलिटीज पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल अपॉइंटमेंट दिया जाता है और सभी जांच पूरी होने पर उनकी नियुक्ति नियमित रूप से कर दी जाती है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

विराट कोहली से आखिर क्यों बातचीत करेंगे टीम के नए मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…

Last Updated: March 28, 2026 12:35:10 IST

Apple iPhone 18 Pro vs Tecno Spark 50 5G में से कौन ज्यादा किफायती? फीचर्स परफॉर्मेंस में क्या है अंतर, जानें कीमत

Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 12:34:59 IST

Board Result 2026: MSBSHSE ने बदला सिस्टम, अब दो डॉक्यूमेंट की झंझट खत्म, QR कोड से तुरंत होगा वेरिफिकेशन

Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…

Last Updated: March 28, 2026 12:33:41 IST

सरकार की रणनीति का कमाल: नक्सलमुक्त होने के करीब पहुंचा बस्तर, ‘लाल आतंक’ से हो रहा आजाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…

Last Updated: March 28, 2026 12:30:51 IST

अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी Volkswagen ID Polo EV, बेहतरीन रेंज के साथ कई फीचर्स, कब होगी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…

Last Updated: March 28, 2026 12:25:43 IST

Heart Health Myths: क्या डायबिटीज की दवाएं हार्ट को बीमारी से बचा सकती हैं? 7 प्वाइंट्स में समझें सच

Heart disease Myths vs Facts: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया…

Last Updated: March 28, 2026 12:23:20 IST