<

Video: कौन हैं सयाली सतघरे? जिसमें दिखा विराट कोहली जैसा एग्रेशन…अब क्यों हो रहीं वायरल, नेट वर्थ से लेकर जानें सबकुछ

Sayali Satghare: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सयाली सतघरे ने डेब्यू किया. जब उन्होंने पहला विकेट लिया तो जमकर सैलिब्रेट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Sayali Satghare Video: भारतीय महिला टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. जहां एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों पर ऑलआउट हो गई है. जिसमें जैमिमा ने सर्वाधिक रन बनाए. उन्होंने शानदार 52 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, शेफाली वर्मा ने 35 रन की पारी खेली और काशवी गौतम ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, बाकी कोई भी बल्लेबाज अपना छाप नहीं छोड़ पाए.

इसके बाद, गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया. जहां अपना पहला मैच खेल रहे सयाली सतघरे ने 2 विकेट झटके. जब उन्होंने पहला विकेट लिया तो जमकर जश्न मनाया. उनके सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गेंदबाज कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही हैं.

कौन हैं सयाली सतघरे?

सयाली सतघरे का जन्म 2 जुलाई 2000 को हुआ था, वो मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं और मुंबई टीम के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. वो घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस की बदौलत सिलेक्टर्स की नजर में आईं. 25 साल की सयाली के क्रिकेट करियर का सबसे बेहतरीन दिन तब आया जब उन्होंने 10 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट इंटरनेशल डेब्यू किया. इस वनडे मुकाबले से ठीक पहले स्मृति मंधाना ने उन्हें वनडे कैप पहनाया था. 15 जनवरी 2025 को सयाली ने आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशल मैच खेला था, इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला, लेकिन वो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करती रहीं.

अभिषेक शर्मा ने कसा तंज, अर्शदीप सिंह को जमकर रोस्ट किया, जीत के बाद क्या-क्या हुआ, वीडियो

WPL में कब मिला मौका?

महिला प्रीमियर लीग (WPL) मेगा ऑक्शन 2026 में सयाली सतघरे को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी ने जब मौजूदा सीजन से अपना नाम वापस ले लिया तब उन्हें आरसीबी टीम में एंट्री मिली. हालांकि, सयाली ने 2024 में गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा थीं, लेकिन वो ज्यादा कामयाब नहीं रहीं, उन्होंने उस सीजन में 4 मैच खेले. इसके बाद साल 2025 में वो वुमेंस प्रीमियर लीग नहीं खेल पाई थीं. महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में सयाली सतघरे ने 9 विकेट लिए.

सयाली सतघरे की नेट वर्थ

रिपोर्ट्स और आंकड़ों के मुताबिक, सयाली की नेट वर्थ जनवरी 2026 तक 10 लाख रुपये हैं. सयाली एक आम लाइफस्टाइल जीती हैं और जनवरी 2026 तक पब्लिक डोमेन में उनके ऑफिशियल कार-कलेक्शन के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है.

सयाली का क्रिकेट करियर

  • सयाली ने 15 साल की छोटी उम्र में सीनियर विमेंस वन डे लीग में मुंबई विमेंस टीम के लिए अपना लिस्ट A डेब्यू किया था.
  • सयाली ने 2019-20 सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के लिए अपना स्टार-स्टडेड T20 डेब्यू किया था.
  • सयाली ने 2021 विमेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी के दौरान नागालैंड के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लेकर फैन्स को हैरान कर दिया था.
  • सायाली ने सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी 2023-24 एडिशन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सेंचुरी भी लगाई थी.
  • सायाली ने 2023 सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी एडिशन में मुंबई को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

कोच की वो एक सलाह… और भारत को मिला दुनिया का बेस्ट बॉलर, जसप्रीत बुमराह के एक्शन की पूरी कहानी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST