<
Categories: जॉब

IBPS RRB PO Result 2025 Declared: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, यहां से करें चेक

IBPS RRB PO Result 2025 Declared: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस का रिजल्ट जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

IBPS RRB PO Result 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक्स (RRBs) के ऑफिसर स्केल I, II और III के मेंस परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 जनवरी, 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

कौन कर सकता है रिजल्ट चेक

यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने ऑफिसर स्केल I, II या III के लिए परीक्षा दी थी. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्कोरकार्ड में मेंस परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई जाएगी. इसे भविष्य में इंटरव्यू के समय के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है.

IBPS RRB 2025 वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5,314 पद भरे जाने हैं:
ऑफिसर स्केल I: 3,928 पद
ऑफिसर स्केल II: 1,184 पद
ऑफिसर स्केल III: 202 पद

ये पद विभिन्न रीजनल रूरल बैंक्स में भरे जाएंगे.

IBPS RRB Result 2025 ऐसे करें चेक

IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
होमपेज पर IBPS RRB PO मेंस रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना स्कोरकार्ड देखें.
स्कोरकार्ड की सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें.
स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें.

2026-27 भर्ती के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर

IBPS ने 2026-27 भर्ती चक्र के लिए संभावित परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया है. इसमें पब्लिक सेक्टर बैंक्स (PSBs) और RRBs में विभिन्न पदों की ऑनलाइन परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं.
प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT): 22 और 23 अगस्त, 2026
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO): 29 अगस्त, 2026
कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA): 10 और 11 अक्टूबर, 2026
उम्मीदवार इन तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी और योजना बना सकते हैं.

IBPS RRB मेंस रिजल्ट 2025 उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जिन्होंने ऑफिसर स्केल की परीक्षा दी थी. स्कोरकार्ड समय पर डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहद आवश्यक है. इसके साथ ही आगामी 2026-27 भर्ती चक्र के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर देखकर तैयारी शुरू कर देना सही रहेगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IND VS WI: ना कप्तानी ना बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर ने किया भारत की हार को लेकर बड़ा खुलासा; सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…

Last Updated: October 15, 2026 10:40:16 IST

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST

Silver Rate Today 15 October 2026: चांदी के भाव ने फिर बदला रुख, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: October 15, 2026 09:48:25 IST

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 09:34:52 IST

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST