बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाई करने वाली सुपरहिट फिल्म गजनी की एक्ट्रेस असिन ने काफी पहले फिल्मी दुनिया से संन्यास ले लिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई, जिस पर उनके पति ने एक इमोशनल पोस्ट किया है.
asin
बॉलीवुड की कई हीरोइनों का करियर ऐसा रहा है, कि एक-दो हिट फिल्में करने के बाद वो फ़िल्मी दुनिया से इस तरह गायब हो जाती हैं, जैसे कभी थी ही नहीं. ऐसी ही कहानी रही है एक्ट्रेस असिन की भी.
उन्हें आखिरी बार 2015 में फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में देखा गया था. इसके बाद से असिन ने फिल्मों से दूरी बना ली थी.
असिन ने लगभग 16 वर्ष की आयु में सत्यन एंथिक्कड़ की मलयालम फिल्म नरेंद्रन मकान जयकांतन वका (2001) से अभिनय की शुरुआत की. हालांकि, उनकी पहली सफल फिल्म 2003 में तेलुगु फिल्म अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्माई से मिली. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला. असिन की तमिल फिल्म गजनी (2005) सबसे सहरसहित रही और समीक्षकों द्वारा सराहे गए प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला.
तमिल फिल्म गजनी की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी यह फिल्म बनी और इसके लिए लीड रोल में आमिर खान के साथ उनको रखा गया. 2008 के अंत में, असिन ने आमिर खान के साथ बॉलीवुड फिल्म गजनी में किया. यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन रुपये से अधिक की कमाई की और बाद में विश्व स्तर पर 1.9 बिलियन रुपये कमाए. इसके बाद उन्होंने रेडी, खिलाड़ी 786, ऑल इज वेल जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड फिल्म गजनी के लिए असिन को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड भी मिला.
2016 में असिन ने राहुल शर्मा से शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया. राहुल शर्मा भारत के अग्रणी मोबाइल फोन ब्रांडों में से एक, माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ हैं.राहुल की वर्तमान कुल संपत्ति लगभग 1,300 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. 2017 में राहुल और असिन की बेटी हुई. इस समय वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और नई-नई भाषाएं सीख रही हैं. असिन को कई भाषाओं का ज्ञान है, जिनमें मलयालम, तमिल, संस्कृत, फ्रेंच प्रमुख हैं. वो जर्मन और स्पेनिश भाषाएं सीख रहीं हैं.
हाल ही में असिन और उनके पति ने शादी की 10वीं सालगिरह मनाई. इस मौके पर अपनी लाइफ को बेहद निजी रखने वाले राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. एक तस्वीर में, असिन सफेद शादी के गाउन में खड़ी हैं और अपने करीबी दोस्तों से घिरी हुई हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में यह जोड़ा एक रेस्तरां में साथ बैठा है. राहुल ने पोस्ट पर कैप्शन दिया “10 blissful years”, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया.
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…
Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…
Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…
Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…