<
Categories: जॉब

10वीं पास युवाओं की हो गई मौज, Indian Coast Guard में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कैसें करें आवेदन

Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी करने का सुनहरा मौका है, जानें इसके लिए आपको कैसे आवेदन करना है.

Indian Coast Guard Jobs 2025: सरकारी नौकरी करने की चाह किसकी नहीं होती, यह हर युवा के दिल की पहली ख्वाइश होती है कि उसकी जॉब सरकारी हो, लेकिन कई बार उच्च शिक्षा पूरी न कर पाने या संसाधनों की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है. अगर आपने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और भारतीय सेना जैसी यूनिफॉर्म जॉब का सपना देखते हैं, तो अब आपके पास एक शानदार अवसर है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और मोटर ट्रांसपोर्ट स्टाफ के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इसके लिए रोजगार समाचार पत्र में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

, 

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

भारतीय तटरक्षक बल ने इस बार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (MTD) और लास्कर (Laskar) प्रथम श्रेणी के पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2025 तय की गई है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं.
पदों के अनुसार योग्यता इस प्रकार है –

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): इसमें उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो और संबंधित कार्य क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक हो.

मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (MTD): इसमें उम्मीदवार 10वीं पास के साथ मान्य ड्राइविंग लाइसेंस (लाइट/हेवी मोटर वाहन) हो और मोटर व्हीकल चलाने का अनुभव हो.
लास्कर Ist क्लास: इसमें उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ सर्विस बोट में 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है.

आयु सीमा (Age Limit)

  • MTS और MTD पदों के लिए: 18 से 27 वर्ष.
  • लास्कर पद के लिए: 18 से 30 वर्ष.
  • सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

क्या है आवेदन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा और उसे हाथ से भरना होगा. भरे हुए फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे, जिनमें शामिल हैं —

  • मान्य आईडी प्रूफ (आधार/पैन/वोटर आईडी)
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दो पासपोर्ट साइज हालिया फोटों और ₹50 का पोस्टल स्टैंप
भरे हुए आवेदन को Commander, Coast Guard Region, Post Box No. 716, Haddo (PO), Port Blair, Sri Vijay Puram – 744102, Andaman & Nicobar पते पर भेजना होगा. सभी आवेदन निर्धारित तिथि 11 नवंबर 2025 तक पहुंच जाने चाहिए.

क्यों खास है यह अवसर?
 

यह अवसर इसलिए भी खास हैं क्योकि इसमें 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है, बिना ऑनलाइन परीक्षा के ऑफलाइन आवेदन, देश की समुद्री सुरक्षा में योगदान देने का सम्मान. स्थिर करियर और सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST