<
Categories: जॉब

Railway Vacancy: रेलवे में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, अच्छी है सैलरी

Sarkari Naukri Indian Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे (Railway Jobs) में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. इन पदों पर जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Indian Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. इसके लिए South Central Railway ने अप्रेंटिस के पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं.

रेलवे के इस भर्ती के माध्यम से कुल 2801 पदों पर बहाली की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तय की गई है. उम्मीदवार अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. रेलवे की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

Railway में इन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए. साथ ही NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 11 अप्रैल 2026 तक मान्य होगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर होगा.
मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क: कितना देना होगा फीस?

आवेदन शुल्क 100 निर्धारित किया गया है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और UPI के माध्यम से की जाएगी. भुगतान के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड ईमेल ID, मोबाइल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी.

South Central Railway में अप्रेंटिस बनने का यह सुनहरा मौका है, जो आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और सभी निर्देशों का पालन करें. यह भर्ती न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि रेलवे सेक्टर में भविष्य बनाने की मजबूत शुरुआत भी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

सूरत में ‘मन्नत का राजा’ गणेशोत्सव का 29वां वर्ष, कोणार्क सूर्य मंदिर की थीम पर सजा पंडाल

भटार-अलथाण के कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के साथ दस दिनों तक समाजसेवा के कार्य…

Last Updated: September 15, 2026 19:37:20 IST

Delhi: रेखा गुप्ता सरकार ने किसे दिया बड़ा तोहफा? डबल कर दिया इंसेंटिव, विभाग की हुई बल्ले-बल्ले

हाल ही में दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का इंसेंटिव दोगुना करने का ऐलान किया…

Last Updated: September 15, 2026 19:27:32 IST

Samsung फोन का मदरबोर्ड हुआ खराब, सर्विस सेंटर पहुंचते ही कंपनी ने कही ऐसी बात कि उड़ गए यूजर के होश!

Samsung Phone Motherboard Issue: सैमसंग के फोन में मदरबोर्ड खराबी की शिकायत पर सर्विस सेंटर…

Last Updated: September 15, 2026 18:49:34 IST

गणपति उत्सव में छाईं अंबानी लेडीज, श्लोका की गुजराती बांधनी ने जीता दिल तो ईशा के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

Antilia Ganpati festival: अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित गणपति उत्सव में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत…

Last Updated: September 15, 2026 18:41:35 IST

UP: सहेली के प्यार में घर से भागी महिला; किराये के घर में रहती थीं साथ, अलग होने से किया इंकार

लगभग एक महीने से लापता दो महिलाएं खोड़ा में एक किराए के मकान में एक…

Last Updated: September 15, 2026 18:39:00 IST