<
Categories: जॉब

Jal Shakti Ministry Internship: युवाओं के लिए खुशखबरी! जल शक्ति मंत्रालय देगा 15000 वजीफे वाली इंटर्नशिप

Jal Shakti Ministry Internship: जल शक्ति मंत्रालय ने मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता छात्रों के लिए 6-9 महीने की इंटर्नशिप स्कीम शुरू की है. हर महीने 15,000 रुपये मानदेय मिलेगा. आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर है. जानिये पूरा प्रोसेस.

Jal Shakti Ministry Mass Communication Internship: जल शक्ति मंत्रालय ने मंगलवार को एक नए इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की. इस कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवार को मंत्रालय के मीडिया और सोशल मीडिया संचालन में काम करने का अवसर मिलेगा. प्रशिक्षुओं को 15000 का मासिक मानदेय भी मिलेगा.

मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

यह इंटर्नशिप जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) के तहत चलाई जा रही है. इसके लिए ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हों या रिसर्च स्कॉलर हों और जिनका विषय मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता (Journalism) से जुड़ा हो। 

इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 महीने है, आवेदन 24 नवंबर तक जमा करने होंगे

इंटर्नशिप पूरी होने पर छात्रों को इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा. यह कार्यक्रम 6 से 9 महीने तक चलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार https://mowr.nic.in/internship पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

इसके लिए वे छात्र पात्र हैं जिन्होंने

  • मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो.
  • या इन विषयों में पीजी या डिप्लोमा कर रहे हों (बशर्ते ग्रेजुएशन पूरा हो).
  • या किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से MBA (Marketing) कर रहे हों.

क्या है आवश्यकता

इस प्रोफाइल के लिए चयनित होने पर उम्मीदवार को सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों को सीखने/अभ्यास करने का अवसर मिलेगा. उन्हें सोशल मीडिया हैंडल प्रबंधित करने होंगे. उम्मीदवार की भर्ती नई दिल्ली में की जाएगी.

जल जीवन मिशन के अंतर्गत नई डिजिटल पहल

पिछले सप्ताह जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रणालियो को और बेहतर बनाने के लिए एक नई डिजिटल पहल शुरू की. विभाग ने Rural Piped Water Supply Schemes (RPWSS) का एक उन्नत डिजिटल मॉड्यूल पेश किया. जो ग्रामीण जल प्रशासन को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST