AIAPGET 2025 Round 2 Result: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट राउंड 2 काउंसलिंग का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार 15 से 24 अक्तूबर के बीच संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं.
Aaccc
AACCC AIAPGET 2025 Round 2 Result: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग समिति (AACCC) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET 2025) के राउंड 2 काउंसलिंग के लिए संशोधित सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर AIAPGET राउंड 2 के परिणाम देख सकते है.
परिणाम मूल रूप से 9 अक्टूबर को जारी किए गए थे. लेकिन कुछ संस्थानों द्वारा राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन नहीं करने के कारण संशोधित किए गए थे. जिन उम्मीदवार को काउंसलिंग के राउंड 2 में सीटें आवंटित की गई है. उन्हें 15 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच अपने संबंधित संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
समिति ने साफ कहा कि राउंड 2 के अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक हैं और इनमें परिवर्तन हो सकता है.आधिकारिक सूचना में कहा गया है. ‘अनंतिम परिणाम केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है’ उम्मीदवार इस परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और इसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है’
अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार AACCC-PG पोर्टल से अपना अनंतिम आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे और अपने आवंटित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे. समिति ने यह भी कहा कि जिन उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं हुई है. उनके नाम संबंधित स्ट्रीम (आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी) के अनंतिम परिणाम में नहीं दिखाई देंगे.
काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार को अपने संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाने होंगे.
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘अनंतिम परिणाम केवल सांकेतिक हैं और परिवर्तन के अधीन हैं. उम्मीदवार अनंतिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं, और अनंतिम परिणाम को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है’
काउंसलिंग प्रक्रिया में आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर प्रवेश शामिल है. AACCC ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं हुई है उनकी रैंक या नाम अनंतिम सूची में नहीं दिखाई देगा. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परिणाम, आवंटन पत्र और आगे के निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखते रहे.
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…