RBI Assistant Salary 2026: आरबीआई सहायक 2026 के लिए प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) अब 29 हजार रुपये कर दी गई है. दरअसल, विभिन्न भत्तों को मिलाकर एक नए कर्मचारी की कुल ग्रॉस सैलरी लगभग 58 हजार 514 प्रति महीने तक आसानी से पहुंच जाती है. तो वहीं, दूसरी तरफ बैंक आवास, चिकित्सा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं इसे भारत की सर्वश्रेष्ठ क्लेरिकल स्तर (Best Clerical Level) की नौकरी में से एक माना जाता है.
1. वेतनमान और ग्रेड पे (Pay Scale 2026)
इस साल 2026 में आरबीआई सहायक का संशोधित वेतनमान (Pay Scale) 29,000 – 1700 (3) – 34,100 – 2040 (4) – 42,260 – 2720 (6) – 58,580 – 2950 (2) – 64,480 – 3370 (3) – 74,590 – 4050 (1) – 78,640 तक सीमित है.
इसका सीधा मतलब है कि सेवा में शामिल होने पर आपका मूल वेतन 29 हजार होगा, जो समय के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि (Increments) के साथ अधिकतम 78 हजार 640 तक भी जा सकता है.
2. हाथ में आने वाला वेतन (In-Hand Salary)
तो वहीं, सकल वेतन में से NPS (पेंशन), आयकर, और प्रोफेशनल टैक्स जैसी कटौतियों के बाद, एक सहायक को मिलने वाली इन-हैंड सैलरी लगभग 50 हजार से 54 हजार के बीच दी जाती है.
3. भत्ते और अन्य लाभ (Perks & Facilities)
इतना ही नहीं, आरबीआई अपने सहायकों को वेतन के अलावा शानदार पर्क भी देता है. ट
आवास सुविधा
प्रमुख शहरों में आरबीआई क्वार्टर की सुविधा या आवास की सुविधा भी दी जाती है.
चिकित्सा सुविधा
इसमें ओपीडी (OPD) उपचार और अस्पताल में भर्ती होने के लिए चिकित्सा खर्चों के भी बेहतरीन सुविधा दी जाती है.
यात्रा रियायत (LFC)
तो वहीं, कर्मचारी और उनके परिवार को भारत भ्रमण के लिए दो साल में एक बार छुट्टी यात्रा रियायत तक का सुनहरा अवसर तक दिया जाता है.
वाहन रखरखाव
इन सबके अलावा, आधिकारिक उपयोग के लिए वाहन के रखरखाव (पेट्रोल आदि) के खर्च की भी पूरी तरह से सुविधा दी जाती है.
विविध अनुदान
समाचार पत्र, ब्रीफकेस, पुस्तक अनुदान और आवास सज्जा (Furnishing) के लिए वार्षिक/सावधिक भत्ते तक की सुविधा
रियायती ऋण
घर, कार, कंप्यूटर या उच्च शिक्षा के लिए बहुत कम ब्याज दरों पर बैंक से लोन की सुविधा कर्मचारियों को दी जाती है.