SBI Bank Fellowship: एसबीआई में काम करने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
SBI Fellowship: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समूह की CSR शाखा SBI Foundation ने SBI Youth for India Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रतिष्ठित 13 माह का फेलोशिप प्रोग्राम युवाओं को ग्रामीण भारत में रहकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का अवसर देता है. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट apply.youthforindia.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
यह फेलोशिप भारतीय नागरिकों, OCI कार्डधारकों, नेपाल और भूटान के नागरिकों के साथ-साथ SBI कर्मचारियों के लिए भी खुली है. प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो सिर्फ करियर नहीं, बल्कि समाज में सार्थक योगदान देने की सोच रखते हों.
SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रतिभागियों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर ग्रामीण समुदायों के साथ काम करने का मौका देती है. फेलो गांवों में रहकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समस्याओं को समझते हैं और स्थायी समाधान विकसित करते हैं. यह पहल “विकसित भारत@2047” के विज़न के अनुरूप युवाओं को सहयोग, सहानुभूति और साझेदारी के जरिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने के लिए प्रेरित करती है.
फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. SBI कर्मचारियों के लिए शर्त है कि वे बैंक में स्केल I या II के कन्फर्म्ड अधिकारी हों. यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो सामाजिक विकास, नीति निर्माण या ग्रामीण नेतृत्व में अपना भविष्य देख रहे हैं.
SBI YFI फेलोशिप 12 प्रमुख थीम क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, स्व-शासन, सामाजिक उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प और वैकल्पिक ऊर्जा शामिल हैं. फेलो अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार किसी एक थीम का चयन कर सकते हैं और 13 महीनों तक उसी क्षेत्र में गहराई से काम करते हैं.
फेलोशिप पूरी करने के बाद 70% से अधिक प्रतिभागियों ने सामाजिक क्षेत्र में मजबूत करियर बनाया है. कई पूर्व फेलो ग्रामीण विकास, पब्लिक पॉलिसी, गवर्नेंस और अकादमिक क्षेत्र में कार्यरत हैं. 50 से अधिक सोशल वेंचर की स्थापना हो चुकी है और कार्यक्रम ने NITI Aayog, UN Women, International Labour Organization और J-PAL जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी की है.
इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…
JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…