PNB Vacancy Sarkari Naukri 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
पीएनबी वैकेंसी न्यूज़: युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर है. अगर आप सरकारी बैंक में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें. इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर में 5,138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हुए हैं.
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें दो सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग और 50 सप्ताह की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी. स्टाइपेंड की बात करें तो रूरल, सेमी-अर्बन और अर्बन ब्रांच में नियुक्त अप्रेंटिस को 12,300 प्रतिमाह दिए जाएंगे. वहीं, मेट्रो सिटी ब्रांच में काम करने वालों को 15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.
ट्रेनिंग अवधि पूरी होने पर उम्मीदवारों को फाइनल असेसमेंट टेस्ट देना होगा. इस टेस्ट में सफल होने पर ही अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.
1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:
SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
PwBD (बेंचमार्क दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट
इसके अलावा, जनरल/EWS वर्ग की विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु छूट दी जाएगी, जबकि OBC और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 40 वर्ष तक की छूट मिलेगी.
भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि मार्च 2026 के पहले सप्ताह में रखी गई है. परीक्षा की सटीक तारीख और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किए जाएंगे.
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…