Indian Youth Congress Protest: मिली जानकारी के अनुसार प्रोटेस्ट एक्सपो एरिया में शुरू हुआ और कहा जा रहा है कि यह गूगल स्टॉल या शोकेस के सामने शुरू हुआ.
भारतीय युवा कांग्रेस का दिल्ली एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रर्दशन
Indian Youth Congress Protest: AI इम्पैक्ट समिट 2026 हो रहा है. इस बीच इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता दिल्ली के भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन और नारे लगाते दिखे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AI समिट में भारत-US ट्रेड डील का विरोध किया.मिली जानकारी के मुताबिक प्रोटेस्ट एक्सपो एरिया में शुरू हुआ और कहा जा रहा है कि यह गूगल के एक स्टॉल या शोकेस के सामने शुरू हुआ. इस बारे में दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध को लेकर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. वे जांच कर रहे हैं कि वे पास या QR कोड का इस्तेमाल करके अंदर आए थे या नहीं.
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI, एम्बिशियस इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एस्पिरेशनल इंडिया नहीं है। उनके लिए AI एंटी-इंडिया है। यह INC नहीं है, यह ANC है, एंटी-नेशनल कांग्रेस है. AI समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है.
प्रेसिडेंट मैक्रों से लेकर यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटरी जनरल तक, टॉप टेक कंपनी लीडर्स तक, सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. यहां तक कि शशि थरूर ने भी AI समिट को बहुत बढ़िया बताया. लेकिन, राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि यह कैरेक्टरलेस, ब्रेनलेस, इमोशनलेस विरोध है। यह BJP के खिलाफ विरोध नहीं है, यह PM के खिलाफ विरोध नहीं है, यह भारत की अचीवमेंट्स के खिलाफ विरोध है.
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…