<
Categories: जॉब

RBI Assistant Vacancy: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट के लिए बेहतरीन मौका, आज से आवेदन शुरू

RBI Assistant Notification 2026 Sarkari Naukri: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी (Bank Job) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.

RBI Assistant Recruitment 2026: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट 2025 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में स्थित RBI के विभिन्न कार्यालयों में कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसके साथ आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान: 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026
प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
मेन परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026

RBI ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है.

किन शहरों में होंगी नियुक्तियां

भर्ती प्रक्रिया के तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में नियुक्तियां की जाएंगी. बैंक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

RBI Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
RBI Assistant Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

फॉर्म भरने की योग्यता मानदंड

राष्ट्रीयता:- आवेदक भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा, कुछ विशेष श्रेणियों के तहत तिब्बती शरणार्थी या भारतीय मूल के प्रवासी भी योग्य हैं. (सरकारी प्रमाणपत्र के साथ)

आयु सीमा (1 फरवरी 2026 तक):- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.(जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच)

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10–15 वर्ष तक और अन्य श्रेणियों को नियमों के अनुसार राहत मिलेगी.

RBI में आवेदन करने की योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. (SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास पर्याप्त) साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन तीन चरणों में होगा:
प्रीलिमिनरी परीक्षा (100 अंक, 60 मिनट)
मेन परीक्षा (200 अंक)
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)
दोनों लिखित परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.

अप्लाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 450 रुपये
SC/ST/PwBD/एक्स-सर्विसमैन/RBI स्टाफ के लिए आवेदन शुल्क: 50 रुपये

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

आज चांदी का भाव 31 मार्च 2026: चांदी के दाम पर बड़ा सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा भारी झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: March 31, 2026 10:42:35 IST

Delhi Gold Price: आज सोना देगा मुनाफा या कराएगा नुकसान? दिल्ली के रेट्स ने बढ़ाई धड़कनें

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 31, 2026 10:31:28 IST

RBSE 12th Result 2026: किस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत छात्र हुए पास? साइंस और आर्ट्स पर भारी पड़ा कॉमर्स

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी…

Last Updated: March 31, 2026 10:32:10 IST

Viral Video: पिंक सिटी में पिंक कलर से रंग दिया हाथी! कराया अश्लील फोटोशूट, रशियन फोटोग्राफी से भड़के लोग

Pink Elephant Video: जयपुर में एक फोटोशूट की वजह से रूसी फ़ोटोग्राफ़र जूलिया बुरुलेवा विवादों…

Last Updated: March 31, 2026 10:20:05 IST

Bodi tribe Ethiopia: यहां बड़ी तोंद वाले मर्द माने जाते हैं हैंडसम, पेटू की दीवानी लड़कियां, मिलती है हीरो की उपाधि

Bodi tribe Ethiopia: जहां आज की दुनिया में लोग सिक्स-पैक एब्स और साइज़ ज़ीरो फिगर…

Last Updated: March 31, 2026 10:17:12 IST

RBSE 12th Toppers List 2026 RELEASED: rajresults.nic.in पर राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Toppers List 2026 RELEASED: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के…

Last Updated: March 31, 2026 10:15:32 IST