<
Categories: जॉब

High Court Vacancy: 12वीं पास के लिए हाई कोर्ट में निकली वैकेंसी, इस दिन से आवेदन शुरू, 100000 से अधिक है सैलरी

Rajasthan High Court Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राजस्थान हाई कोर्ट में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Rajasthan High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड II और ग्रेड III के कुल 163 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. जो अभ्यर्थी न्यायिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है.

इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 तक चलेगी. निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए और हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कार्य करने की क्षमता भी आवश्यक है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित शॉर्टहैंड और टाइपिंग दक्षता को भी पूरा करना होगा.

आयु सीमा और आरक्षण का लाभ

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

सामान्य वर्ग, OBC (क्रीमी लेयर), EBC (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 750 रुपये
राजस्थान के OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और EWS उम्मीदवार: 600 रुपये
SC, ST, दिव्यांग (PWD) और पूर्व सैनिक उम्मीदवार: 450 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

राजस्थान हाई कोर्ट ने भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवश्यक दिशा-निर्देश आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके.

अगर आप लंबे समय से न्यायिक विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST