<
Categories: खेल

WWE के 5 खतरनाक रेसलर, जिन्होंने फिल्मों में भी आजमाया हाथ, द रॉक भी लिस्ट में

WWE में नाम कमाने के बाद कई सुपरस्टार्स ने हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई. इनमें से कुछ ऐसे रहे जिन्होंने फिल्मों में भी जबरदस्त पहचान बनाई. ड्वेन "द रॉक" जॉनसन, जॉन सीना, डेव बटिस्टा, हल्क होगन और केविन नैश ने रिंग से लेकर बड़े पर्दे तक अपना जलवा दिखाया.

WWE में हर साल कई नए सुपरस्टार्स आते हैं, लेकिन हर किसी को हॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिलती. कुछ ही ऐसे रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने रिंग में धमाल मचाने के बाद फिल्मों की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. अपनी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग की बदौलत ये सितारे आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं.

सबसे पहले बात करते हैं ड्वेन “द रॉक” जॉनसन की. WWE छोड़ने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में ऐसा नाम बनाया कि आज वह दुनिया के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. फास्ट एंड फ्यूरियस, जुमांजी, मोआना और ब्लैक एडम जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.

जॉन सीना और डेव बटिस्टा ने भी जीता दिल

जॉन सीना ने भी रेसलिंग के बाद फिल्मों में शानदार करियर बनाया. द सुसाइड स्क्वाड, एफ9, पीसमेकर और वेकेशन फ्रेंड्स जैसी फिल्मों और सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया गया. वहीं डेव बटिस्टा ने गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी में ड्रैक्स का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाई. इसके अलावा ड्यून और ब्लेड रनर 2049 जैसी फिल्मों में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया.

हल्क होगन और केविन नैश भी नहीं रहे पीछे

हल्क होगन उन पहले WWE स्टार्स में थे जिन्होंने फिल्मों का रुख किया. उन्होंने नो होल्ड्स बार्ड, मिस्टर नैनी और सबर्बन कमांडो जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं केविन नैश ने जॉन विक, मैजिक माइक, द लॉन्गेस्ट यार्ड और द पनिशर जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी. इन पांचों सुपरस्टार्स ने साबित किया कि अगर टैलेंट और मेहनत हो तो रिंग से निकलकर हॉलीवुड में भी सफलता हासिल की जा सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी.…

Last Updated: October 29, 2026 23:14:05 IST

MP Crime: करवा चौथ पर रिश्तों का खात्मा! सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…

Last Updated: October 29, 2026 22:48:41 IST

शिवपुरी में एक ही दिन उजड़ गए दो परिवार, दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से पसरा मातम, क्या है वजह?

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 29, 2026 22:19:32 IST

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST