<
Categories: जॉब

SBI Clerk Result 2025 Date: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट sbi.co.in पर होगा जारी, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक

SBI Clerk Mains 2025 Result Date: एसबीआई जल्द ही क्लर्क मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक sbi.co.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SBI Clerk Result 2025 Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेंस परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकेंगे. 21 नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sbi.bank.in/ माध्यम से भी एसबीआई क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए आसान स्टेप्स को अपनाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. SBI क्लर्क मेंस 2025 का रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवारों को “Clerk Recruitment” सेक्शन में जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.

रिजल्ट जारी होते ही PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

प्रीलिम्स से मेंस तक का सफर

SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. प्रीलिम्स का परिणाम नवंबर के पहले सप्ताह में घोषित किया गया था. जो उम्मीदवार इस चरण में सफल हुए, उन्होंने मेंस परीक्षा में हिस्सा लिया. जूनियर एसोसिएट पद के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. हालांकि, आवश्यकता होने पर चयनित उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना पड़ सकता है.

SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक

SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
“Clerk Recruitment” ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें.
“SBI Clerk 2025 Mains Result” लिंक चुनें.
अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें.

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की पूरी जानकारी

SBI क्लर्क रिजल्ट 2025 में सेक्शन-वाइज अंक जैसे जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी शामिल होंगे. इसके साथ ही कैटेगरी-वाइज और सेक्शन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी दर्शाए जाएंगे. अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होगा. इसमें आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/PH) के उम्मीदवारों या अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

चयन के बाद क्या होगा?

चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की प्रोबेशन अवधि पर नियुक्त किया जाएगा. इस दौरान उन्हें ई-लर्निंग मॉड्यूल और अनिवार्य ट्रेनिंग पूरी करनी होगी. प्रोबेशन समाप्त होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर बैंक सेवा में पुष्टि की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत SBI देशभर की शाखाओं में 6,589 जूनियर एसोसिएट पदों को भरने की योजना बना रहा है. ऐसे में, SBI Clerk Mains Result 2025 लाखों उम्मीदवारों के करियर की दिशा तय करेगा.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Donald Trump On US-Iran War: क्या खत्म हो गई ईरान-अमेरिका की जंग? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान

Donald Trump: ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और जंग ने पूरी…

Last Updated: April 2, 2026 07:21:23 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का जानिए कब आएंगे नतीजे? ऐसे कर पाएंगे आसानी से चेक

CBSE Board Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं…

Last Updated: April 2, 2026 06:59:34 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी या फिर ईरान जंग के बीच हुआ इजाफा, जानें शहरों में लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: April 2, 2026 06:53:15 IST

Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर…

Last Updated: April 2, 2026 06:19:06 IST

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: 10 हजार रुपये तक महंगा हो गया हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 2, 2026 07:22:08 IST