<
Categories: जॉब

जारी हुई SSC CHSL Tier 1 City Intimation 2025 की परीक्षा स्लिप, जानें कैसे करें डाउनलोड और कब आएगा एडमिट कार्ड

SSC CHSL Exam City 2025: SSC CHSL परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, आयोग ने सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है, ऐसे में जानें कि इसे कैसे डाउनलोड कर सकते है.

SSC CHSL Tier 1 City Intimation 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं.  इस परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, आयोग ने सिटी इंटीमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है. अब उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा परीक्षा शहर (Exam City) और किस तारीख का स्लॉट (Exam Date) मिला है.

सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

SSC ने 5 नवंबर 2025 को अपने पोर्टल ssc.gov.in पर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी. जिन अभ्यर्थियों ने सेल्फ स्लॉट बुकिंग की थी, वे अब देख सकते हैं कि उन्हें अपनी पसंद का परीक्षा शहर मिला है या नहीं. आयोग के अनुसार, जिन्होंने पहले से स्लॉट सेलेक्ट किया था, उन्हें उनकी चॉइस के मुताबिक शहर और परीक्षा की तारीख दी गई है.

SSC ने स्पष्ट किया है कि कुछ तकनीकी कारणों से कुछ उम्मीदवारों की शिफ्ट या परीक्षा तिथि बदली जा सकती है. हालांकि, परीक्षा का शहर वही रहेगा, इसलिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, जिन्होंने ‘Alternate Examination City’ विकल्प चुना था, उन्हें भी आयोग ने अधिकतम सीमा तक उनकी पसंद के अनुसार शहर आवंटित करने की कोशिश की है.

जिन्होंने स्लॉट बुकिंग नहीं की उनके लिए क्या नियम हैं?

जो उम्मीदवार सेल्फ स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाए थे, उन्हें आयोग ने उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट आवंटित की है. यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसे उसकी पसंद का शहर नहीं मिला है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध फीडबैक पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है. यह सुविधा 8 नवंबर 2025 रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यदि सीटें खाली होंगी तो आयोग ऐसे उम्मीदवारों को फिर से नया शहर आवंटित कर सकता है.

ऐसे देखें अपनी SSC CHSL City Intimation Slip

  • सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Login/Register लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • अब जिस भर्ती के लिए आपने आवेदन किया है, वहां CHSL Tier 1 लिंक पर जाएं.
  • वहां City Intimation Slip देखने का विकल्प मिलेगा.
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी दिख जाएगी.

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी. आयोग ने बताया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले, यानी 7 या 8 नवंबर 2025 तक जारी कर दिए जाएंगे. इसमें उम्मीदवार के एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश की जानकारी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर SSC की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST