<
Categories: जॉब

SSC ने जारी किया CPO SI का अंतिम परिणाम! मेरिट में बदलाव- अपना रिजल्ट अभी चेक करें

SSC CPO SI Final Result 2024: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस और CAPFs एग्जाम 2024 में सब-इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कमीशन ने मेरिट लिस्ट में जरूरी बदलाव किए है. कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने बदले हुए रिजल्ट देख सकते है.

SSC CPO SI Final Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) एग्जामिनेशन 2024 के लिए सब-इंस्पेक्टर (SI) पोस्ट का रिवाइज्ड फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट इसमें शामिल होना चाहते है वे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के मुताबिक 20 अक्टूबर 2025 को जारी फाइनल रिजल्ट में सब-इंस्पेक्टर (SI) पोस्ट के लिए कुल 5,296 कैंडिडेट (4,841 पुरुष और 455 महिलाएं) रिकमेंड किए गए थे. हालांकि नोडल फोर्स, BSF द्वारा दिए गए DV/DME/RME डेटा में कुछ गड़बड़ियां पाई गई है.

कमीशन ने मामले का रिव्यू किया और सभी गड़बड़ियों को ठीक करने के बाद रिवाइज्ड फाइनल रिजल्ट जारी किया है. कैंडिडेट SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिवाइज्ड रिजल्ट देख सकते है.

रिवाइज्ड फाइनल रिजल्ट में क्या बदलाव हुए हैं?

SSC ने डेटा रिव्यू करने के बाद अपने फ़ाइनल रिजल्ट में कुछ सुधार किए है. 76 कैंडिडेट्स जिन्हें पहले जगह नहीं मिली थी, उन्हें अब रिवाइज़्ड मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है और उन्हें जगह दी गई है. वहीं 12 कैंडिडेट्स जिन्हें पहले जगह मिली थी, उन्हें अब लिस्ट से हटा दिया गया है क्योंकि वे एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा नहीं करते थे.

इसके अलावा 178 कैंडिडेट्स का स्टेटस बदल दिया गया है. इनमें से 177 कैंडिडेट्स के रिजल्ट अपडेट कर दिए गए है जबकि 1 केस को होल्ड पर रखा गया है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST