<
Categories: जॉब

SSC GD Result 2025 Declared: एसएससी जीडी का फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in जारी, आसानी से यहां करें चेक

SSC GD Result 2025 Declared: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ssc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SSC GD Result 2025 Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार SSC GD कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे एसएससी जीडी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह रिजल्ट उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने CAPFs और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही पदों के लिए परीक्षा दी थी.

परीक्षा से लेकर फाइनल चयन तक का सफर

SSC GD भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया था. इस परीक्षा का परिणाम 17 जून 2025 को घोषित किया गया, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.

PET/PST और मेडिकल परीक्षण

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन 20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक किया गया. इस चरण का रिजल्ट 13 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ. इसके बाद उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और आवश्यकता पड़ने पर रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के लिए बुलाया गया. यह पूरी प्रक्रिया संबंधित CAPFs के माध्यम से नोडल एजेंसी CRPF की देखरेख में संपन्न हुई.

कुल रिक्तियां और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 53,690 रिक्तियों को अंतिम आवंटन के लिए माना गया है. चयन सूची अखिल भारतीय स्तर और राज्य-वार रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है. इसके साथ ही, राज्य के भीतर सीमावर्ती जिलों, नक्सल प्रभावित और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्राथमिकता और आरक्षण का लाभ दिया गया है.

यहां देखें रिजल्ट
SSC GD Constable Final Result 2025

SSC GD Result 2025 ऐसे करें चेक

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
“SSC GD Final Result 2025” की लिस्ट (लिस्ट-1 या लिस्ट-2) चुनें.
PDF फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर खोजें.
भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में शामिल है, उन्हें संबंधित बलों की ओर से आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सूचना दी जाएगी. अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करने की सलाह दी जाती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST