Allu Arjun Viral Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 16 जनवरी को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर साउथ अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जापानी भाषा में 'पुष्पा 2' का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.
पुष्पा 2
Pushpa 2: बीते दिन 15 जनवरी को टोक्यो में ‘पुप्षा 2’ का प्रीमियर था. इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी इवेंट से अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह जापानी भाषा में अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, जिसे सुन प्रशंसक झूम उठे. देखें वीडियो.
अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे ही स्टेज पर पहुंचे दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. टोक्यो में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान थिएटर पूरे फुल थे. एक्टर ने वहां मौजूद अपने फैंस का अभिवादन कोनिचिवा बोलकर किया, जिसका मतलब हैलो होता है.
अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अपने सबसे लोकप्रिय संवादों में से एक को जापानी भाषा में बोलकर सबको चौंका दिया. यह सुन दर्शकों ने जोरदार तालियां, सीटियां और स्टैंडिंग ओवेशन दीं. फैंस के इस प्यार को पाकर अभिनेता ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया. वहीं रश्मिका मंदाना ने भी प्रशंसकों को अपना प्यार और सम्मान दिया. आपको बता दें कि यह पुष्पा 2 जापान में लगभग लगभग 250 स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है.
सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो ‘पुष्पा: द राइज’ का दूसरा भाग है. फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना, फहद फासिल और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…