<

आखिर किसने विराट कोहली के साथ किया धोखा? जानें 1547 नंबर से क्या है चीकू का कनेक्शन

Virat kohli: ICC ने ODI रैंकिंग में विराट कोहली के नंबर 1 पर रहने के दिनों को बदला है और उन्हें विव रिचर्ड्स और ब्रायन लारा के बाद तीसरे स्थान पर रखा है.

Virat kohli: भारतीय पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के सीरीज के पहले मुकाबले में कोहलनी वडोदरा में 93 रन की शानदार पारी खेली थी. जिसके बाद कोहली ICC की ताजा रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए. उनको ये उपलब्धि हासिल करने में 1736 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा. इससे पहले कोहली जुलाई 2021 में नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने थे.

ICC ने सुधारी अपनी गलती

हालांकि आईसीसी ने रैंकिंग अपडेट के दौरान एक बड़ी गलती की. शुरुआती बयान और ग्राफिक्स में कोहली के कुल नंबर-वन दिन सिर्फ 825 बताए गए थे. यह आंकड़ा गलत निकला और बाद में इसे ठीक कर दिया गया. आईसीसी ने अब साफ किया है कि कोहली कुल 1,547 दिनों तक नंबर-वन पोजीशन पर रहे हैं. यह किसी भी बल्लेबाज का नंबर-वन पोजीशन पर रहने का तीसरा सबसे लंबा समय है.

कोहली ने रचा इतिहास

इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स टॉप पर हैं, जो 2,306 दिनों तक टॉप पर रहे. दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा हैं, जो 2,079 दिनों तक नंबर एक पर रहे हैं. कोहली अब भारतीय बल्लेबाजों में सबसे लंबे समय तक नंबर एक पर रहने का रिकॉर्ड रखते हैं, और यह उनका 11वां मौका है जब वे टॉप पर हैं. वे पहली बार अक्टूबर 2013 में नंबर एक पर पहुंचे थे.

ICC ने यह बयान जारी किया

ICC ने अपने लेटेस्ट अपडेट में लिखा, “पूर्व भारतीय कप्तान अक्टूबर 2013 में पहली बार वनडे बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे और अब तक उन्होंने कुल 1,547 दिन नंबर एक पर बिताए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज़्यादा है. वे ऑल-टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, उनसे ऊपर वेस्टइंडीज के महान विवियन रिचर्ड्स हैं, जो 2,306 दिनों तक टॉप पर रहे थे.”

कोहली कब नंबर एक बल्लेबाज बने?

कोहली पहली बार 2013 में नंबर एक वनडे बल्लेबाज बने थे. फिर, 2017 में कोहली ने दूसरी बार यह खिताब हासिल किया. इसके बाद वह लगातार चार साल तक नंबर 1 स्थान पर रहे और 2018 में 909 अंकों के साथ अपनी उच्चतम रेटिंग पर पहुंचे. यह 21वीं सदी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा प्राप्त की गई सर्वोच्च रेटिंग थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST