<
Categories: जॉब

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्तियां, भरे जाएंगे 81000 से अधिक पद, CM ने दी ये जानकारी

UP Police Recruitment 2026-27 में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी है. नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, CBT परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं.

UP Police Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) वित्तीय वर्ष 2026-27 में अलग-अलग चरणों में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य में एक मजबूत, आधुनिक और बेहतर पुलिस व्यवस्था तैयार करने में मदद मिलेगी.

अलग-अलग पदों के लिए जारी होंगे नोटिफिकेशन

UPPRPB की ओर से विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग समय पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कुछ परीक्षाएं और आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि अन्य पदों के लिए अधिसूचना आने वाले समय में जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

UP Police Recruitment में होगी कई चरणों की परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी. यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी जैसे विषयों की समझ को परखा जाएगा. वहीं, सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए कानून, भारतीय संविधान और संबंधित विषयों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे.

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

CBT परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा. इसमें सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता और निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. इस चरण में दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से उम्मीदवारों की फिटनेस जांची जाएगी.

मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी

फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा. अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन और निर्धारित मानकों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा.

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

उत्तर प्रदेश पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा राज्य के लाखों नौकरी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है. पुलिस विभाग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को अभी से लिखित परीक्षा और शारीरिक तैयारी पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST