<
Categories: जॉब

UPSC CSE 2026 Notification Date: यूपीएससी सिविल सर्विसेज नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जल्द, ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

UPSC CSE 2026 Notification Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सीएसई परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जो भी IAS, IPS, IRS ऑफिसर बनना चाहते हैं, वे इस लिंक upsc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

UPSC CSE 2026 Notification: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विसेज परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, UPSC 14 जनवरी से सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से IAS, IPS, IFS, IRS समेत कई ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

ऑनलाइन होंगे आवेदन, आखिरी तारीख 3 फरवरी

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 3 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भर दें.

प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की संभावित तारीखें

UPSC पहले ही सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर चुका है. इसके अनुसार UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 और UPSC CSE मेंस परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है. प्रीलिम्स परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जबकि मेंस परीक्षा लिखित होगी और चयन प्रक्रिया का अहम चरण मानी जाती है.

नोटिफिकेशन में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. इसमें शामिल होगा..

कुल और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी डिटेल्स
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा)
परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न
आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज
चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UPSC CSE सेलेक्शन प्रोसेस

UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा का चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है. इनमें निम्नलिखित चरण शामिल है.

प्रीलिम्स परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
मेंस परीक्षा (लिखित परीक्षा)
पर्सनालिटी टेस्ट / इंटरव्यू

तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में स्थान मिलता है.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करें. नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें. साथ ही अपनी तैयारी को परीक्षा शेड्यूल के अनुसार अंतिम रूप दें.

UPSC सिविल सर्विसेज केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि देश सेवा का एक बड़ा अवसर है. ऐसे में सही जानकारी, समय पर आवेदन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST