Shreyas Iyer ODI Record: श्रेयस अय्यर के पास वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 34 रन बना लेते हैं, तो भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 3 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
Shreyas Iyer Set To Creates History In ODI
Shreyas Iyer ODI Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका होगा. अगर दूसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर सिर्फ 34 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज है. शिखर धवन ने भारत के लिए सिर्फ 72 पारियों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए थे. वहीं, इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 75 पारियों में 3 हजार रन पूरे किए थे.
अय्यर की बात करें, तो श्रेयस ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 68 पारियों में 2,966 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर 34 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इससे विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी अय्यर से पीछे छूट जाएंगे.
विश्व क्रिकेट की बात करें, तो वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला ने सिर्फ 57 पारियों में 3,000 वनडे रन पूरे कर लिए थे. इसके अलावा दूसरे नंबर पर शाई होप के साथ-साथ फखर जमां और इमाम उल हक हैं. इन खिलाड़ियों ने 68 पारी में 3,000 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर को वनडे क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 34 रन की जरूरत है. अपनी 69वीं पारी में अय्यर यह आंकड़ा छू सकते हैं. अगर ऐसा होता है कि वह विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 69 पारी में 3,000 रन बनाए थे. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
श्रेयस अय्यर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट से उबरने के बाद अय्यर ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की, जिसमें वे शानदार लय में दिखाई दिए. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की है. 11 जनवरी को श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेला, जिसमें उन्होंने 49 बनाए. अब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा.
Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…
Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…
Saif Ali Khan assault case: सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए हमले के…
Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…
Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के…