<
Categories: जॉब

UPSC Notification 2026 Date: यूपीएससी सिविल सर्विसेज़ का कब से भरा जाएगा फॉर्म? नोटिफिकेशन पर जानिए लेटेस्ट अपडेट

UPSC Notification 2026 Date: यूपीएससी इस सप्ताह सिविल सर्विसेज़ परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. 14 जनवरी की तय तारीख टलने के बाद अब लाखों उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं.

UPSC Notification 2026 Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इस सप्ताह सिविल सर्विसेज़ परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. इससे पहले जारी किए गए टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार यह नोटिफिकेशन 14 जनवरी को आना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी हो गई. अब माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है, जिसका लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

IAS, IPS समेत ग्रुप A और B सेवाओं के लिए होगी भर्ती

UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए IAS, IPS, IFS, IRS सहित कई ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

पिछले पांच सालों में कब जारी हुआ नोटिफिकेशन?

पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नज़र डालें तो UPSC ने अलग-अलग समय पर नोटिफिकेशन जारी किया है:
2025 – 22 जनवरी
2024 – 14 फरवरी
2023 – 1 फरवरी
2022 – 2 फरवरी
2021 – 4 मार्च (कोविड-19 के कारण देरी)

इन आंकड़ों से साफ है कि नोटिफिकेशन जनवरी से फरवरी के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है.

UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा 2026 का संभावित शेड्यूल

पहले जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार:
प्रीलिम्स परीक्षा: 24 मई 2026
मुख्य परीक्षा (मेंस): 21 अगस्त 2026 से

नोटिफिकेशन में वैकेंसी डिटेल्स, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी. चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनल इंटरव्यू में पूरी होगी.

नई UPSC कैडर आवंटन नीति 2026 क्या है?

केंद्र सरकार ने UPSC कैडर आवंटन नीति 2026 को लागू करने की घोषणा की है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा पेश की गई यह नीति 2017 की पुरानी व्यवस्था की जगह लेगी. इसमें IAS, IPS और IFoS जैसी ऑल-इंडिया सर्विसेज़ के लिए ज़ोनल सिस्टम को खत्म कर नई ग्रुपिंग संरचना लाई गई है.

रोटेशनल साइकिल से होगा कैडर अलॉटमेंट

नई नीति के तहत 25 राज्यों और संयुक्त कैडरों को शामिल करते हुए एक रोटेशनल साइकिल सिस्टम लागू किया जाएगा. हर साइकिल में मेरिट के आधार पर 25 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा. अगर एक साइकिल में ज़्यादा उम्मीदवार आते हैं, तो उच्च रैंक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी और बाकी को अगली साइकिल में शिफ्ट किया जाएगा. सरकार का मानना है कि यह नई व्यवस्था निष्पक्षता, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को और मज़बूत करेगी.

UPSC सिविल सर्विसेज़ 2026 का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी हो सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे तैयारी में कोई ढील न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें. यह परीक्षा न केवल करियर बल्कि देश सेवा का भी सुनहरा अवसर है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST