<
Categories: जॉब

UPSC Success Story: किसान की बेटी का कमाल, पहले UGC-NET पास, अब चौथे प्रयास में UPSC में AIR 15

UPSC Result Success Story: पंजाब के पटियाला की एक लड़की ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया. चौथे प्रयास में मिली यह सफलता उनकी मेहनत और हौसले की कहानी है.

UPSC Success Story: भारत के गांवों से निकलकर बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने की कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आती रहती हैं. ऐसी ही एक प्रेरक कहानी पंजाब के पटियाला जिले की नाभा तहसील के बिररहवाल गांव की रहने वाली सिमरनदीप कौर (Simrandeep Kaur) की है, जिन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर दिया है.

सिमरनदीप कौर के लिए यह सफलता आसान नहीं थी. उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था. इससे पहले तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी. आखिरकार उनकी लगन और धैर्य ने रंग दिखाया और वह देश के टॉप उम्मीदवारों में शामिल हो गईं.

खालसा कॉलेज से की पढ़ाई, पहले ही पास कर चुकी थीं UGC-NET

सिमरनदीप ने पटियाला के खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बना ली थी. कॉलेज के प्रिंसिपल धरमिंदर सिंह उभा के मुताबिक सिमरनदीप हमेशा से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं. उन्होंने पहले ही UGC-NET परीक्षा भी पास कर ली थी. प्रिंसिपल ने कहा कि सिमरनदीप की यह सफलता न केवल कॉलेज के छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी, बल्कि पूरे पटियाला जिले के लिए गर्व का विषय है.

गांव की समस्याओं को समझकर करना चाहती हैं काम

सिमरनदीप का बचपन गांव के माहौल में बीता है, इसलिए वह ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को करीब से समझती हैं. उन्होंने अपनी सफलता के बाद कहा कि वह गांवों के विकास के लिए काम करना चाहती हैं और ग्रामीण समुदायों की जिंदगी बेहतर बनाने का सपना रखती हैं. उनका मानना है कि अगर प्रशासनिक स्तर पर सही फैसले लिए जाएं तो गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर पैदा किए जा सकते हैं.

किसान पिता की मेहनत और परिवार का समर्थन बना ताकत

सिमरनदीप के पिता कुलदीप सिंह एक किसान हैं. बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है. भावुक होकर उन्होंने कहा कि एक किसान की बेटी का देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी बड़ी रैंक हासिल करना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है. परिवार अब अमृतसर जाकर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने और इस सफलता के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने की योजना बना रहा है.

गांव की बेटियों के लिए बनी मिसाल

सिमरनदीप कौर की यह सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उन हजारों ग्रामीण बच्चों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST