वॉर 2 में कियारा के बिकिनी लुक को देखकर रामगोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसके बाद वो विवादों में आ गए. हालांकि बाद में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया. अब फिल्ममेकर ने इस पर कुलकर बात की.
कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक
Ram Gopal Verma on Kiara Advani: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के बिकिनी सेट पर कमेंट किया था, जब वे वॉर 2 के लिए सूट कर रही थीं. इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी किया था. उस पोस्ट को काफी आपत्तिजनक बताया गया. हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया. अब फिल्ममेकर ने इस पर अपनी सफाई दी और फिर से विवादों में आ गए हैं. दरअसल विक्की लालवानी के साथ दिए गए एक इंटरव्यू में रामगोपाल वर्मा से सवाल किया गया कि उन्होंने कियारा के बारे में ट्वीट करके फिर डिलीट क्यों किया?
इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि मुझे ये याद नहीं कि मैंनें पोस्ट में क्या लिखा था. मैंने उस समय पर बहुत से ट्वीट किए थे और ये बहुत पुरानी बात हो गई. उन्होंने कहा कि अगर ट्रेलर में बिकिनी में किसी खूबसूरत लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल किया जाता है. मेरे हिसाब से ये असल में तारीफ नहीं है बल्कि एक तरह का ‘बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट’ होता है.
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि मैं रंगीला के दिनों से ही खूबसूरत महिलाओं के बारे में टिप्पणियों को नहीं छुपाता हूं. उन्होंने कहा कि मैं श्रीदेवी के बारे में भी खुलकर बात करता था. मैं जैसा हूं वैसे ही खुलकर बात करूंगा. मैं अपने विचारों को और भावों को व्यक्त करने का तरीका नहीं बदलूंगा लेकिन मेरा सिनेमा अलग होगा. जब उनसे ट्वीट डिलीट करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें याद नहीं कि आखिर उन्होंने ट्वीट डडिलीट क्यों किया?
बता दें कि फिल्म वॉर 2 एक एक्शन फिल्म है. इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में थीं. ये फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट की गई है. इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में ऋतिक और एनटीआर को बचपन का दोस्त दिखाया जाता है, जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं. दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला.
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…