India News (इंडिया न्यूज़), Tips For Healthy Tea: कुछ लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि वो दिनभर में कई कप चाय पीते हैं। हालांकि, हम सभी जानते हैं कि अधिक मात्रा में चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई लोग खाली पेट ही चाय पी लेते हैं, जो आपके शरीर के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो चाय को हेल्दी बनाती है।
चाय में तेजपत्ता डालने से स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बन जाती है। इसमें विटामिन-ए, सी और बी-6 पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
नींबू का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जिससे स्किन भी अच्छी रहती है, साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
अदरक स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। कई लोग इसे चाय में इसका इस्तेमाल करते हैं, जिससे चाय का स्वाद दोगुना बढ़ा जाता है। इससे शरीर में विटामिन- सी की कमी भी दूर होती है।
तेजपत्ता की तरह दालतीनी भी चाय का स्वाद बढ़ाती है। यह सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है। इसमें विटामिन-बी और के पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
चाय में कुचली हुई काली मिर्च डालना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन के, ए और बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम में भी फायदा मिलता है।
इलायची तो चाय की जान होती है, जैसे ही ये चाय में डल जाए, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह विटामिन-सी और बी से भरपूर होती है।
चाय में लौंग काफी हेल्दी माना जाता है। इससे इम्युनिटी तो बढ़ती ही है, यह विटामिन-सी का भी अच्छा स्त्रोत है।