India News ( इंडिया न्यूज), Most Expensive Beer In The World: दुनिया में अल्कोहल के नाम पर सबसे ज्यादा कुछ पिया जाता होगा तो वह बियर है। लेकिन इस बारे में अभी अधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है। हालंकि पश्चिमी देश समेत एशिया देशों में जिस तरह से सबसे ज्यादा लोग जो पीते हैं तो वह है बियर। हमारे देश में सौ रूपये से लेकर हजार रूपए तक के बियर आपको बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन हम आपको आज दुनिया के सबसे महंगे बियर के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी जितनी किमत है उतने में आप तीन टॉप मॉडल के बीएमडब्लू कार खरीद सकते हैं…
इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर ऑलसोप्स आर्टिक एले बियर का आता है। इसे कोई आम आदमी नहीं खरीद सकता। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत भारतीय रूपये में यह 4 करोड़ से भी ज्यादा है। इस बियर के महंगे होने के कारण के बारे में बताया जाता है कि यह 140 साल से भी अधिक पुरानी है।
ये भी पढ़े- Noida में गोदाम में काम करने के दौरान रैक गिरने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो घायल
इस सूची में दूसरा नंबर अंटार्कटिक नेल एले बियर का आता है। ये आपको ज्यादातर दुकानों में मिल सकती है। इस ड्रींक में आपको 10 प्रतिशत ही अल्कोहल मिलेगी। भारतीय रूपयों में इसकी कीमत 1 लाख 36 हजार से भी अधिक है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रूडॉग द एंड ऑफ हिस्ट्री का नाम आता है। ये दुनिया की तीसरी सबसे महंगी बियर है। बता दें कि इस ड्रिंक को 10 साल पहले लॉन्च किया गया था। वहीं इस बियर में अल्कोहल की मात्रा 55 प्रतिशत पाई जाती है। भारतीय रूपयो में इसकी कीमत के बारे में बात करें तो इसका दाम 57 हजार रूपये से भी ज्यादा है।
ये भी पढ़े- UP के भू माफिया सुधीर गोयल और उनकी पत्नी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, 100 करोड़ की हेरफेर