इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने आइपीएल 2022 की (IPL 2022) शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। इस मैच में मुंबई अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बिना उतरेगी। फिलहाल वे अपने अंगुठे में हुए हेयरलाइन फ्रेक्चर से रिकवर हो रहे हैं।
suryakumar
Also Read: https://indianews.in/sports/fitness-test/
यादव मुंबई के चार खिलाड़ियों में से एक है जिसे टीम ने रिटेन किया था। उनके अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और काइरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम ने रिटेन किया था।
Also Read: http://IPL 2022: आरसीबी ने लांच की अपनी नई जर्सी
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इस कारण वे श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। ‘सूर्या इस समय एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं लेकिन मुंबई के शुरुआती मैच में उनका खेलना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए बोर्ड मेडिकल टीम की तरह से किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है।
Also Read: https://indianews.in/kaam-ki-baat/rajasthan-royals/
उपयुक्त बातें बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से पीटीआई को बताई गई है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा के बाद सूर्या दूसरे सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं इसलिए मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट उनको लेकर किसी तरह की जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे।
Also Read: https://indianews.in/ipl-2022/dc-schedule-for-ipl-2022/
Connect With Us: Twitter । Facebook