होम / निखरी और ग्लो त्वचा पाने के लिए घर पर बनाएं उड़द दाल का फेस पैक, इन 3 तरह से करें इस्तेमाल

निखरी और ग्लो त्वचा पाने के लिए घर पर बनाएं उड़द दाल का फेस पैक, इन 3 तरह से करें इस्तेमाल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 24, 2023, 10:25 pm IST

Homemade Urad Dal Face Pack: निखरी और बेदाग चेहरा हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए आप महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो तो आता ही है, लेकिन हानिकारक केमिकल्स होने की वजह से कुछ समय बाद चेहरे की नेचुरल चमक खो जाती है। आप किचन में मौजूद दाल से फेस पैक बना सकते है, जिसके इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं। जी हां, उड़द दाल के इस्तेमाल से आप निखरी हुई त्वचा पा सकती हैं। तो यहां जानिए कि उड़द से फेस पैक कैसे बनाएं।

1. उड़द दाल और बादाम का पैक

सामग्री

उड़द दाल, 2 चम्मच गुलाबजल, ग्लिसरीन, बादाम का तेल।

फेस पैक बनाने की विधि

  • उड़द दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें, इसके बाद पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाएं।
  • इसमें एक-दो चम्मच बादाम का तेल भी मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
2. उड़द दाल और दही का पैक

सामग्री

उड़द दाल, एक चम्मच दही

फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले उड़द दाल का पेस्ट बना लें।
  • इसमें एक चम्मच दही मिला लें।
  • यह फेस पैक टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
  • जहां सनबर्न की समस्या हो, उस हिस्से पर यह फेस पैक लगाएं।
  • लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
3. उड़द दाल और दूध का पैक

सामग्री

आधा कप उड़द दाल, 2 चम्मच दूध, 1 टी स्पून घी

फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले उड़द दाल को भिगो लें, और इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट में एक चम्मच दूध और एक चम्मच घी मिला लें।
  • फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

उड़द दाल फेस पैक के फायदे

  • उड़द दाल फेस पैक के इस्तेमाल से आप ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकते हैं। यह त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है।
  • उड़द फेस पैक चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है।
  • यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। जिससे मुंहासे की समस्या से राहत पा सकते हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT