होम / घर पर ट्राई करें चॉकलेट से बनने वाली ये टेस्टी रेसिपीज, जाने बनाने का तरीका

घर पर ट्राई करें चॉकलेट से बनने वाली ये टेस्टी रेसिपीज, जाने बनाने का तरीका

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 12, 2023, 11:01 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delicious Chocolate Recipes, मुंबई: बच्चे-बड़े, हर किसी को चॉकलेट पसंद होती है। इसे खाने से एक अलग ही अहसास होता है। इसमें मौजूद गुण हमारे मूड को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा चॉकलेट हमारे दिल को भी फायदा पहुंचाती है। आज इस आर्टिकल में आपको चॉकलेट से बनने वाली खास रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं और इनका लुत्फ उठा सकते हैं।

1. वनिला चॉकलेट ड्रिंक

सामग्री:

  • 2-3 कप दूध,
  • 3 चम्मच कोको पाउडर,
  • 1-2 चम्मच चॉकलेट सॉस,
  • एक चम्मच वनिला एसेंस।

बनाने की विधि:

  • एक पैन में दूध गर्म करें। अब इसमें कोको पाउडर डालकर लगातार चलाएं।
  • कोको पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाने पर चॉकलेट सॉस डालें।
  • इसे अच्छी तरह चलाते रहें।
  • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
  • अब एक गिलास में इस ड्रिंक को डालें, इसमें वनिला एसेंस की कुछ बूंदे मिला दें।
  • तैयार है हॉट चॉकलेट ड्रिंक।

2. स्ट्रॉबेरी चॉकलेट ड्रिंक

सामग्री:

  • 1 चम्मच चॉकलेट पाउडर,
  • 1 कप स्ट्रॉबेरी,
  • 1 कप दूध,
  • 1 चम्मच शहद।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में इन सारी सामग्री डालें।
  • अब इसे ग्राइंड कर लें।
  • तैयार है स्ट्रॉबेरी चॉकलेट ड्रिंक।

3. मटका व्हाइट चॉकलेट

सामग्री:

  • 3 कप दूध,
  • कटे हुए व्हाइट चॉकलेट।

बनाने की विधि:

  • एक नॉन स्टिक पैन में दूध गर्म करें, इसमें व्हाइट चॉकलेट डालें।
  • जब चॉकलेट पिघलने लगे, तो इसे अच्छी तरह चलाएं।
  • इस मिश्रण को मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं।
  • तैयार है मटका व्हाइट चॉकलेट ड्रिंक।

 

Read Also: घर पर झटपट तरीके से बनाएं क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज, जाने बनाने की ये आसान रेसिपी (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT